फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सावन में नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ

Fri, 27 Jun 2025 12:42 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

सावन के महीने में कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसे कार्यों का उल्लेख है, जिन्हें सावन में करने से बचना चाहिए। कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने से स्वास्थ्य, परिवार, धन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Sawan 2025 don't make these five mistakes in sawan it will affects on happiness peace and wealth
Sawan 2025 - फोटो : adobe

Sawan 2025 Never Do Five mistakes: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। यह समय व्रत-उपवास के खास माना जाता है। वर्ष 2025 में सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। पूरे महीने भक्तगण भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। लेकिन ध्यान रहे, केवल पूजा-पाठ करना ही काफी नहीं है। इस महीने कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसे कार्यों का उल्लेख है, जिन्हें सावन में करने से बचना चाहिए। कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने से स्वास्थ्य, परिवार, धन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं वे पांच प्रमुख बातें जिन्हें सावन में नहीं करना चाहिए...


बाल और दाढ़ी कटवाने से बचें
सावन में बाल या दाढ़ी कटवाना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा में कमी हो सकती है।
Sawan 2025 don't make these five mistakes in sawan it will affects on happiness peace and wealth
शरीर पर तेल न लगाएं - फोटो : AdobeStock

शरीर पर तेल न लगाएं
स्कंद पुराण के अनुसार सावन में शरीर या सिर पर तेल लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। विशेष रूप से सोमवार के दिन तो तेल लगाना पूरी तरह वर्जित माना गया है, क्योंकि यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।

Shivling Prasad: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें शिव पुराण की मान्यता
MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में अमोघ लीला दास ने बताया आध्यात्मिक जीवन का महत्व, छात्रों को दी खास सलाह

Sawan 2025 don't make these five mistakes in sawan it will affects on happiness peace and wealth
दही का सेवन न करें - फोटो : Adobe stock

दही का सेवन न करें
सावन में दही खाना वर्जित माना गया है, खासकर रात में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे शुक्र दोष उत्पन्न हो सकता है और भाग्य का साथ कम हो सकता है। इसकी बजाय छाछ या नींबू पानी लेना अधिक शुभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 don't make these five mistakes in sawan it will affects on happiness peace and wealth
दूध पीने से परहेज करें - फोटो : freepic
दूध पीने से परहेज करें
शिवलिंग पर दूध अर्पित करना पुण्यदायी माना गया है, लेकिन इस महीने में स्वयं दूध पीना ठीक नहीं माना जाता। यह शरीर में गर्मी और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। व्रती लोग फलाहार और जल जैसी सात्त्विक चीजें ग्रहण करें।
 

Surya Arghya: सूर्य देव को जल चढ़ाने से मिलते हैं ये विशेष लाभ, जानें अर्घ्य देने के नियम

2025 Vrat Tyohar: इस बार जल्दी पड़ेंगे बड़े त्योहार, जानिए राखी-नवरात्रि और दशहरा, दिवाली की तिथियां

विज्ञापन
Sawan 2025 don't make these five mistakes in sawan it will affects on happiness peace and wealth
सावन के महीने में न करें ये गलतियां - फोटो : adobe stock

जमीन पर सोने की सलाह
जो व्यक्ति सावन में व्रत रखते हैं, उन्हें बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। धार्मिक परंपरा के अनुसार जमीन पर चटाई या दरी बिछाकर सोने से शरीर और मन में शुद्धता बनी रहती है। यह विनम्रता का प्रतीक है और आध्यात्मिक दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है।

Temple Rules: मंदिर से लौटते समय न करें ये गलतियां, पुण्य की जगह मिल सकते हैं अशुभ फल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed