Astro Tips: जब भी हम मंदिर जाते हैं तो वहां एक अलौकिक शांति और सुकून का अनुभव होता है। हम पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करने जाते हैं कभी भगवान की पसंद का चढ़ावा लेकर, तो कभी आरती में भाग लेने के लिए। मंदिर का माहौल इतनी सकारात्मकता से भरा होता है कि अंदर कदम रखते ही मन की सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं और शांति महसूस होने लगती है। लेकिन कई बार मंदिर से लौटते समय हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी भूल कर बैठते हैं, जो हमारे साथ आई सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती हैं। इसके कई अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलते हैं, इसलिए इन गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Temple Rules: मंदिर से लौटते समय न करें ये गलतियां, पुण्य की जगह मिल सकते हैं अशुभ फल
कई बार मंदिर से लौटते समय हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी भूल कर बैठते हैं, जो हमारे साथ आई सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वापसी में न बजाएं मंदिर की घंटी
मंदिर में प्रवेश करते समय मंदिर की घंटी बजाई जाती है। वहीं कई बार लोग लौटते समय भी मुख्य द्वार पर लगी घंटी बजा देते हैं, जबकि ऐसा करना शास्त्रों के अनुसार अनुचित माना गया है। घंटी मंदिर में प्रवेश करते समय बजाई जाती है ताकि सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो और नकारात्मकता दूर हो जाए। लेकिन लौटते समय घंटी बजाने से ऐसा माना जाता है कि जो सकारात्मक ऊर्जा आपने ग्रहण की थी, वह वहीं छोड़ दी जाती है।
मंदिर से खाली हाथ न लौटें
जब आप भगवान को फूल, माला, अगरबत्ती, मिठाई आदि अर्पित करते हैं, तो मंदिर से लौटते वक्त कुछ न कुछ साथ लाना शुभ माना जाता है। प्रसाद का एक भाग या कुछ फूल साथ लाकर घर में रखना सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है। यदि आपने शिवलिंग पर जल चढ़ाया है, तो उसमें से थोड़ा सा जल घर लाना भी शुभ माना गया है।
घर आते ही न धोएं हाथ-पैर
अक्सर लोग मंदिर से घर लौटकर तुरंत ही हाथ-पैर धोने लगते हैं, परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा शरीर से जल्दी निकल जाती है।
Teej 2025: कब मनाई जाएगी तीज? जानें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज की सही तिथियां
Gupt Navratri 2025: बुरे वक्त से छुटकारा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय, बदल जाएया समय
यदि आपके पैरों में मिट्टी या धूल लगी हो, तो पहले कपड़े से पोछ लें और थोड़ी देर बाद पानी से धोएं। ऐसा करने से मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा थोड़ी देर तक आपके साथ बनी रहती है, जिससे घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।