Raksha Bandhan 2026 Muhurat: रक्षाबंधन पर दोपहर बाद जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए विधि और कथा
{"_id":"6a90c92f50b40dcd1403b5b3","slug":"raksha-bandhan-2026-date-live-rakhi-bandhne-ka-shubh-muhurat-puja-thali-samagri-and-wishes-in-hindi-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2026 Muhurat: रक्षाबंधन पर दोपहर बाद जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए विधि और कथा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Fri, 28 Aug 2026 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:26 PM IST
खास बातें
Raksha bandhan 2026 Muhurat: आज श्रावण पूर्णिमा तिथि है और आज के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगी जिसके कारण पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। पंचांग के अनुसार आज राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक है। इसके अलावा कई और शुभ मुहूर्त भी हैं।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:25 PM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पूजा थाली सामग्री
रक्षाबंधन पर पूजा की थाली में राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और आरती की सामग्री रखी जा सकती है। थाली को आकर्षक बनाने के लिए फूल, पत्तियां या छोटी रंगोली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।12:58 PM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: सावन पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा सुनने का महत्व
सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने के साथ-साथ भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने के लिए उत्तम तिथि है। यदि आपके घर में काफी समय से आर्थिक तंगी चल रही है या फिर कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है तो प्रत्येक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और पूजन करने से आपको विशेष लाभ होगा और आपके घर में धन की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
12:31 PM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: आज सावन पूर्णिमा पर शिव-पार्वती की करें पूजा
आज रक्षाबंधन है और सावन माह की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर भगवान शिव-पार्वती,गणेश,कार्तिकेय एवं नंदी की पूजा करनी बेहद शुभ मानी जाती है। भगवान शिव के शिवलिंग के ऊपर रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं, शिवजी पर दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्र दोष मुक्ति मिलती है।12:08 PM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: दोपहर इस समय खत्म होगा राहुकाल
पंचांग के अनुसार अब से थोड़ी देर पहले राहुकाल शुरू हो चुका है जो दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान राहुकाल में राखी बांधने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल में शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है।11:35 AM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: राखी बांधने के नियम
- - पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बाँधना चाहिए।
- - विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में राखी बांधनी चाहिए।
- - राखी बंधवाते समय हाथ की मुट्ठी को बंद रखना चाहिए और दूसरा हाथ सिर पर रखें।
- - सबसे पहले अपने इष्टदेव को राखी बांधनी चाहिए।
- - भूलकर भी काले रंग की राखी ना बांधे।
11:12 AM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026 Muhurt Timings: दोपहर में क्या रहेगा रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
आज दोपहर रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 7 बजे तक रहेगा। जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 28-Aug-2026
Timings for Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर कब है राहुकाल
आज रक्षाबंधन है और सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध रही है। लेकिन आज राहुकाल में राखी बांधने से बचें। शास्त्रों में राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित होता है। आज राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।10:40 AM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में क्या-क्या रखें
रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधने का विधान होता है और राखी की थाली में राखी, रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक, फल-फूल, मिठाई आदि होनी चाहिए।10:07 AM, 28-Aug-2026
Raksha Bandhan 2026: श्रावण पूर्णिमा का महत्व
आज श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को भारत में अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाई जाती है। उत्तर भारत में इस दिन को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। दक्षिण भारत में रक्षाबंधन के पर्व को नारियली पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। मध्य भारत में इसे कजरी पूनम तो गुजरात में पवित्रोपना के रूप में मनाया जाता है।09:54 AM, 28-Aug-2026
Timings for Raksha Bandhan 2026: राखी बांधन के कुछ दूसरे मुहूर्त
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 2 बजकर 03 मिनट तकअपराह्र काल : दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक
चर चौघड़िया: शाम 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक