Sakat Chauth 2023 Upay: आज 10 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। प्रत्येक वर्ष माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है। सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए ये व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश संतान के सारे संकटों को दूर करते हैं। साथ ही सकट चौथ के दिन कुछ उपाय करने से रिद्धि-सिद्धि के दाता गणेश जी आप पर प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं सकट चौथ के उपाय...
Sakat Chauth 2023: सुख-समृद्धि के लिए सकट चौथ पर करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना
सभी बाधाएं दूर करने के लिए
शास्त्रों के अनुसार, सकट चौथ के दिन सुपारी और इलायची के उपाय बहुत कारगर होते हैं। इस दिन भगवान गणेश के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखें और इसकी पूजा करें। इस उपाय से गणेश भगवान की कृपा होती है। साथ ही कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।
धन-दौलत में वृद्धि के लिए
गणेश जी की पूजा करते समय एक लाल रंग का कपड़ा लें। फिर इसमें श्रीयंत्र और उसके बीच में सुपारी रख दें। इसके बाद गणेश जी की पूजा करें। पूजा के बाद लाल कपड़ में रखे इस श्रीयंत्र और सुपारी को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन-दौलत में वृद्धि होगी।
Sakat Chauth 2023: सकट चौथ व्रत के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
चंद्रदेव को अर्घ्य
चौथ के दिन भगवान गणेश के अलावा चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन शाम के समय चंद्रोदय होने पर लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें लाल चन्दन, कुश, पुष्प, अक्षत आदि डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे प्रसन्न होकर चंद्रदेव आपके परिवार की कुशलता का आशीर्वाद देंगे।
मंत्र जप करें
संकष्टी चतुर्थी के दिन विद्यार्थी 'ॐ गं गणपतये नमः' का 108 बार जप करें। इससे प्रखर बुद्धि, उच्च शिक्षा और गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 'ॐ एक दन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात' मंत्र के जाप से जीवन के सभी संकट दूर होंगे।