Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस की पूजा में इन चीजों का लगाएं भोग, मां लक्ष्मी से लेकर कुबेर और धन्वंतरि देव को प्रिय हैं ये पकवान

Thu, 05 Nov 2026 10:20 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

धनतेरस 2026 पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और धन्वंतरि को क्या भोग लगाएं? जानें चारों देवी-देवताओं के प्रिय पकवान और पूजा में भोग अर्पित करने का सही तरीका।

विज्ञापन
Dhanteras 2026 From Kheer to Modak Know the Favourite Bhog Items of Lakshmi and Other Deities
dhanteras puja bhog - फोटो : amar ujala

Dhanteras 2026 Bhog Items: धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवताओं की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है। वहीं, भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना की जाती है। धनतेरस पर पूजा के दौरान देवी-देवताओं को उनकी पसंद का भोग अर्पित करना भी विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्तिभाव से लगाया गया भोग देवी-देवताओं को प्रिय होता है। ऐसे में अगर आप भी 6 नवंबर 2026 को धनतेरस की पूजा करने वाले हैं, तो पहले जान लें कि माता लक्ष्मी, गणेश जी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

 

Trending Videos
Dhanteras 2026 From Kheer to Modak Know the Favourite Bhog Items of Lakshmi and Other Deities
माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : adobe stock

माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग

  • चावल और मखाने की खीर
  • धनिये की पंजीरी
  • दूध से बनी मिठाइयां
  • पीले रंग की मिठाइयां
  • नारियल और बताशे
  • मीठा पान

 

Dhanteras 2026 From Kheer to Modak Know the Favourite Bhog Items of Lakshmi and Other Deities
भगवान गणेश को प्रिय हैं ये पकवान - फोटो : Adobe stock

भगवान गणेश को प्रिय हैं ये पकवान

  • मोदक
  • दूध और चावल से बनी खीर
  • केले
  • नारियल के लड्डू
  • सूजी का हलवा
  • दूर्वा अर्पित करना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2026 From Kheer to Modak Know the Favourite Bhog Items of Lakshmi and Other Deities
कुबेर देव को लगाएं धनिये की पंजीरी और खीर का भोग - फोटो : AI

कुबेर देव को लगाएं धनिये की पंजीरी और खीर का भोग

  • धनिये की पंजीरी
  • चावल की खीर
  • गुड़ और घी से बनी लापसी
  • मिश्री

 

विज्ञापन
Dhanteras 2026 From Kheer to Modak Know the Favourite Bhog Items of Lakshmi and Other Deities
भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें पंचामृत और पीली मिठाइयां - फोटो : mathura

भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें पंचामृत और पीली मिठाइयां

  • पंचामृत
  • तुलसी और नीम के पत्ते
  • शहद और घी
  • गुड़ की खीर
  • पीले रंग की मिठाइयां

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed