फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2025: राम नवमी के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा, मिल सकते हैं नौकरी के नए अवसर

Sun, 06 Apr 2025 05:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 06 Apr 2025 05:45 AM IST
सार

Ram Navami 2025: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जा रही है। ये दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना को समर्पित है।

विज्ञापन
Ram Navami 2025 date and shubh yog know Ram Navami lucky rashifal
Ram Navami 2025 - फोटो : freepik

Ram Navami 2025: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जा रही है। ये दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना को समर्पित है। मान्यता है कि इसी तिथि पर राजा दशरथ के यहां प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल राम नवमी मनाई जाती है। बता दें, ये दिन भगवान राम को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर है। इस दिन की उपासना से साधक के सभी दुख-दर्द का समापन होता है। वहीं इस वर्ष राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र बन रहा है, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। इसके अलावा इस तिथि पर सुकर्मा, धृति के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि वालों पर भगवान राम की विशेष कृपा बरस सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं... 

Trending Videos
Ram Navami 2025 date and shubh yog know Ram Navami lucky rashifal
नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार मेष राशि वालों के लिए राम नवमी बेहद सुभ रहने वाली है। आपको नौकरी और व्यापार में मनचाहा लाभ होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। राम नवमी पर इस राशि के जातक प्रभु की विधि-विधान से उपासना करें। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर और वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास हो सकता है। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

Ram Navami 2025 date and shubh yog know Ram Navami lucky rashifal
जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
राम नवमी आपके लिए लाभ के अवसरों से भरी रहने वाली है। आपको परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। भगवान राम की कृपा से सभी विरोधियों से मुक्ति प्राप्त होगी। आप इस दिन राम चालीसा का पाठ करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे जो काम आपके अधूरे थे वह अब पूरे होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2025 date and shubh yog know Ram Navami lucky rashifal
शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राम नवमी बेहद खास है। कोर्ट व सरकारी कामों में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नियमित आमदनी के मुकाबले बहुत बड़ा लाभ भी मिल सकता है। इस समय आपके पास नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे।

Ram Navami: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed