फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship

Ram Navami: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 06 Apr 2025 05:48 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 06 Apr 2025 05:48 AM IST
सार

Ram Navami Puja Vidhi: अगर आप उनके आशीर्वाद को पाने के इच्छुक हैं तो पूरे भक्ति और साफ मन से उनकी उपासना करनी होगी। तो आज की इस खबर में हम आपको उन खास विधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप रामनवमी में श्रीराम की पूजा-अर्चना कर उन्हें खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship
प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम - फोटो : Adobe

विस्तार

इन दिनों हर तरफ चैत्र नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। भक्तगण पूरे मन से माता रानी की उपासना कर रहे हैं और दिन-रात आरती करते हैं। हालांकि, अब जल्द ही रामनवमी आने वाली है। कहते हैं कि श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और मर्यादा का सजीव स्वरूप हैं। वे केवल मंदिरों में पूजे जाने वाले ईश्वर नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सही मार्ग दिखाने वाले आदर्श हैं। अगर आप उनके आशीर्वाद को पाने के इच्छुक हैं तो पूरे भक्ति और साफ मन से उनकी उपासना करनी होगी। तो आज की इस खबर में हम आपको उन खास विधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप रामनवमी में श्रीराम की पूजा-अर्चना कर उन्हें खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship
प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम - फोटो : Adobe

1. राम नाम का जाप जरूर करें
कहा जाता है कि राम नाम में वह शक्ति है, जो असंभव को संभव कर सकती है। संत तुलसीदास जी ने कहा है, "कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहि पारा।" इसका अर्थ है कि इस युग में यदि कोई साधना सर्वोत्तम है, तो वह राम नाम का जप है। "श्री राम जय राम जय जय राम" का जाप करें और अपने जीवन को शुभता और शांति से भर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship
राम नवमी पर जरूर करें यह काम - फोटो : freepik.com

2. श्रीरामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें
श्रीराम की कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला एक अमृत है। रामायण का पाठ करने से मनोबल बढ़ता है, कर्म में शुद्धता आती है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। सुंदरकांड का विशेष पाठ जीवन की कठिनाइयों को हरने वाला माना जाता है। जो भक्त इसे श्रद्धा से पढ़ते हैं, उन पर श्रीराम और हनुमान जी दोनों की कृपा हमेशा बनी रहती है।

विज्ञापन

Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship
राम नवमी पर जरूर करें यह काम - फोटो : freepik.com

3. सत्य, धर्म के रास्ते पर चलें
श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और कर्तव्य से प्रेरित रहा है। अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनके मूल सिद्धांतों का जरूर पालन करें, जिसमें आप कभी भी कभी झूठ न बोलें, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। रिश्तों में आदर, संयम और प्रेम बनाए रखें और कभी भी किसी के साथ छल-कपट न करें और सही काम करें।

Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship
राम नवमी पर जरूर करें यह काम - फोटो : freepik.com

4. राम नवमी और एकादशी का व्रत करें
रामनवमी हिंदू धर्म का पावन पर्व है। इस दिन उपवास रखकर, श्रीराम का पूजन और कीर्तन करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, एकादशी व्रत का पालन भी श्री राम और उनके सभी अवतारों को प्रसन्न करता है। यह आत्मशुद्धि का अच्छा उपाय माना जाता है।

Ram Navami 2025 Do this to please Lord Shri Ram keep these things in mind during worship
राम नवमी पर जरूर करें यह काम - फोटो : freepik.com

5. हनुमान जी की भक्ति जरूर करें
श्रीराम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान जी की आराधना करने से स्वयं प्रभु राम प्रसन्न होते हैं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है। हनुमानजी के चरणों में भक्ति समर्पित करने से श्रीराम का प्रेम और आशीर्वाद सहज ही प्राप्त होता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed