Ram Navami 2022 Upay: आज राम नवमी के दिन करें ये काम, मिलेगी प्रभु की कृपा और खुशहाल होगा जीवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल नवमी तिथि का आरंभ 10 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 23 मिनट से हो रहा है, जो 11 अप्रैल सुबह 3 बजकर 15 मिनट तक है। इसका शुभ मुहूर्त दिन में सुबह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरु हो रहा है, जो दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक है। इस मुहूर्त में रामलला का जन्म होगा और मंदिरों में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम की पूजा करें। पूजा के दौरान दौरान ''श्री राम चंद्र कृपालु भजमन....'' आरती जरूर पढ़ें। ऐसा करने से व्यक्ति के दुख और कष्ट दूर होते हैं।
कहा जाता है कि राम नवमी पर प्रभु श्री राम और उनके परमभक्त हनुमान जी की गुणगान वाले हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें। इससे जातक पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
इसके अलावा यदि आप किसी संकट में घिरे हैं और उससे बचना चाहते हैं, तो राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इससे प्रभु श्रीराम आपकी रक्षा करेंगे और आपका कल्याण होगा।