Ram Navami 2022 Upay: हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तब से इस तिथि को राम भगवान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पृथ्वी पर सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन्म लेने वाले प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से जुड़ा ये पावन पर्व इस साल 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस साल 09 अप्रैल की देर रात 01 बजकर 23 मिनट से नवमी तिथि प्रारंभ हो चुकी है। राम नवमी के अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाएगी और राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा मान्यता है कि राम नवमी के अवसर पर आप कुछ आसान उपायों से अपने जीवन को खुशहाल और सुखी बना सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं राम नवमी के इन उपायों के बारे में....
2 of 7
हैप्पी राम नवमी
- फोटो : अमर उजाला
राम नवमी शुभ मुहूर्त 2022
इस साल नवमी तिथि का आरंभ 10 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 23 मिनट से हो रहा है, जो 11 अप्रैल सुबह 3 बजकर 15 मिनट तक है। इसका शुभ मुहूर्त दिन में सुबह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरु हो रहा है, जो दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक है। इस मुहूर्त में रामलला का जन्म होगा और मंदिरों में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
3 of 7
ram navami 2021
- फोटो : अमर उजाला
राम नवमी 2022 के ज्योतिष उपाय
राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम की पूजा करें। पूजा के दौरान दौरान ''श्री राम चंद्र कृपालु भजमन....'' आरती जरूर पढ़ें। ऐसा करने से व्यक्ति के दुख और कष्ट दूर होते हैं।
4 of 7
lord rama
- फोटो : iStock
कहा जाता है कि राम नवमी पर प्रभु श्री राम और उनके परमभक्त हनुमान जी की गुणगान वाले हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें। इससे जातक पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
5 of 7
lord rama
- फोटो : iStock
इसके अलावा यदि आप किसी संकट में घिरे हैं और उससे बचना चाहते हैं, तो राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इससे प्रभु श्रीराम आपकी रक्षा करेंगे और आपका कल्याण होगा।