Chaitra Navratri and Ram Navami 2022 : दो गुप्त नवरात्रियों के अलावा चैत्र व शारदीय नवरात्रि पूरे माहौल से मनाई जाती है। इन दोनों नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विधान है। लेकिन दोनों ही नवरात्रि की नवमी और दशमी तिथि का संबंध भगवान राम से है। देखा जाए तो चैत्र माह हिंदी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना होता है, इसी महीने भगवान राम का जन्म हुआ था। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध शारदीय नवरात्रि की दशमी को किया था। इस तरह से चैत्र नवरात्रि का संबंध रामजन्म से और शारदीय नवरात्रि का संबंध राम की रावण पर विजय से है। आइए, हम आज जानते हैं दोनों नवरात्रि का संबंध राम से कैसे और इनमें राम की स्तुति कौन-सी करें...
Chaitra Navratri and Ram Navami 2022 : नवरात्रि से है भगवान राम का नाता, जानिए श्रीराम की आराधना और महत्व
॥दोहा॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥
श्री रामचन्द्र...
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं ।
पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं ॥
श्री रामचन्द्र...
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल
चन्द दशरथ नन्दनं ॥
श्री रामचन्द्र...
शिर मुकुट कुंडल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर
संग्राम जित खरदूषणं ॥
श्री रामचन्द्र...