Morning Tips: कहते हैं कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले ईश्वर का नाम लेते हैं। इसलिए रोजाना सुबह उठकर स्नान के बाद ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ईश्वर की आराधना के साथ दिन की शुरुआत करने से दिन भर शुभ समाचार मिलते रहते हैं। इसके अलावा भी कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें सुबह करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। ये काम बेहद ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। मान्यता है कि इन उपायों से भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। तो आइए जानते हैं, उन कार्यों के बारे में जिन्हें सुबह करने से शुभ फल मिलते हैं...
Morning Tips: सुबह उठकर कर लें बस ये छोटा सा काम, दिनभर मिलेंगे शुभ समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों की दोनों हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें। मान्यता है कि सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। साथ ही दिनभर शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन को शांति मिलती है।
रोजाना सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे हमेशा पितरों की कृपा बनी रहती है और सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है। तांबे के पानी में कुंकुम व लाल फूल रखें। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
मान्यता है कि सुबह उठने के बाद स्नान कर धार्मिक किताबें जैसे वेद, गीता के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं यदि इन धार्मिक किताबों का पाठ करें तो अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे शारीरिक और मानसिक तौर पर व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान रहता है।
Palmistry: शुभ नहीं माने जाते हथेली पर मौजूद ऐसे निशान, जीवन भर करना पड़ता है दुर्भाग्य का सामना
शास्त्रों के अनुसार, रोजाना सुबह उठकर कबूतर, तोता, कौआ व अन्य किसी भी तरह के पक्षियों को नियमित तौर पर दाना-पानी देने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस उपाय से कुंडली में अशुभ फल देने वाले ग्रह भी शांत होते हैं।