फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh And Masik Shivratri: साल की आखरी मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें पूजा मुहूर्त और शुभ योग

Tue, 13 Dec 2022 09:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 13 Dec 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
Pradosh Vrat And Masik Shivratri in December 2022 date Puja Vidhi shubh muhurt in hindi
साल की आखरी मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ - फोटो : iStock

Pradosh Vrat And Masik Shivratri in December 2022: इस बार पौष माह की मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक ही दिन है। ये दोनों ही तिथि देवों के देव महादेव को समर्पित है। हिंदू धर्म में कल्याण के देवता माने जाने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि दोनों ही बहुत शुभ और फलदायी माना गया है। वैसे तो प्रदोष व्रत प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को होता है और मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है, लेकिन इस बार कुछ खास संयोग की वजह से दोनों व्रत एक ही दिन रखें जाएंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस बार साल 2022 का आखिरी प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि कब है और इस दिन कौन से संयोग बन रहे हैं... 

Pradosh Vrat And Masik Shivratri in December 2022 date Puja Vidhi shubh muhurt in hindi
साल की आखरी मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ - फोटो : iStock
प्रदोष व्रत 2022 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर, दिन बुधवार को देर रात में 12 बजकर 45 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन उसी रात 10 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा। उदयातिथि और प्रदोष काल की पूजा का मुहूर्त देखते हुए प्रदोष व्रत 21 दिसंबर को रखा जाएगा। 

Pradosh Vrat And Masik Shivratri in December 2022 date Puja Vidhi shubh muhurt in hindi
साल की आखरी मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ - फोटो : iStock

मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि
वहीं मासिक शिवरात्रि की बात करें तो पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 21 दिसंबर की रात 10 बजकर 16 मिनट पर हो रही है। ये तिथि अगले दिन 22 दिसंबर को शाम 07 बजकर 13 मिनट पर खत्म हो जाएगी। शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त 21 दिसंबर को ही प्राप्त हो रहा है, क्योंकि 22 दिसंबर को चतुर्दशी तिथि शाम में ही समाप्त हो जाएगी और मासिक शिवरात्रि की पूजा रात में की जाती है। इसलिए पौष माह की मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत 21 दिसंबर को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh Vrat And Masik Shivratri in December 2022 date Puja Vidhi shubh muhurt in hindi
साल की आखरी मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ - फोटो : iStock

प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त
21 दिसंबर को प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 29 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक है। वहीं मासिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रात 11 बजकर 52 मिनट से देर रात 12 बजकर 47 मिनट तक है। 

विज्ञापन
Pradosh Vrat And Masik Shivratri in December 2022 date Puja Vidhi shubh muhurt in hindi
साल की आखरी मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ - फोटो : iStock

21 दिसंबर को बन रहा शिव पूजा का बेहद शुभ योग 
21 दिसंबर को प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग बनने से इस दिन पूजा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन जो भी व्रत रखेगा और शिव जी की पूजा करेगा, उसे दोनों ही व्रतों का पुण्य फल प्राप्त हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed