Bad Luck Line in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ निशान, रेखाएं और आकृतियां बनी हुई होती हैं। हर किसी की हथेली पर कुछ ऐसे निशान व रेखाएं होती हैं, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं कुछ निशान ऐसे भी होते हैं, जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस भी व्यक्ति के हथेली में अशुभ निशान, चिन्ह या रेखाएं होती हैं, उसे जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। तमाम कोशिशों के बाद भी ऐसे लोग जीवन में हमेशा असफल रहते हैं। ऐसी रेखाएं और चिह्न व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देते हैं। चलिए आज जानते हैं उन रेखाओं और चिह्नों के बारे में, जो दुर्भाग्य को दर्शाती हैं...
Palmistry: शुभ नहीं माने जाते हथेली पर मौजूद ऐसे निशान, जीवन भर करना पड़ता है दुर्भाग्य का सामना
जीवन रेखा को काटती हुई रेखाएं
अक्सर लोगों की हथेली में देखा जाता है कि भाग्य रेखा को कई छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई दिखाई देती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ये रेखाएं शुभ नहीं मानी जाती हैं। ये रेखाएं जिस स्थान पर जीवन रेखा को काटती हैं, व्यक्ति को उस उम्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रेखाओं को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।
हथेली में द्वीप का निशान
हथेली में किसी भी स्थान पर द्वीप का निशान शुभ नहीं माना जाता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में द्वीप का निशान जिस भी पर्वत पर होता है उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। यदि द्वीप का निशान गुरु पर्वत पर है, तो मान-सम्मान में कमी आती है। सूर्य पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर नौकरी से संबंधित परेशानियां आती हैं। साथ ही चंद्र पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर व्यक्ति की कल्पना शक्ति प्रभावित होती है। वहीं मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान हो तो व्यक्ति का साहस कम हो जाता है।
अनामिक उंगली पर क्षैतिज रेखाएं
अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी हुई होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।
काला धब्बा
वहीं जिन लोगों की हथेली में काला धब्बा होता है उसे भी शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर काला धब्बा होता है, उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। जीवन भर एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं।