फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा कल, जानिए पूजा विधि और इस दिन चंद्रमा पूजन का महत्व

Mon, 25 Dec 2023 12:35 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 25 Dec 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat And Importance Of Chandrama Pooja In Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि और चंद्रमा पूजन का महत्व - फोटो : istock

Margashirsha Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इस समय मार्गशीर्ष माह चल रहा है और इस माह की पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान, दान और ध्यान विशेष फलदायी होता है। यदि कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और श्रद्धा से इस व्रत को करता है तो वह इसी जन्म में मोक्ष प्राप्ति कर सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर पूजा विधि और चंद्र देव की पूजा का महत्व...


 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

Margashirsha Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat And Importance Of Chandrama Pooja In Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि और चंद्रमा पूजन का महत्व - फोटो : amar ujala

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार साल 2023 की आखिरी पूर्णिमा 26 दिसंबर को मनाई जा रही है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से हो रही और इसका समापन 27 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगा।

Margashirsha Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat And Importance Of Chandrama Pooja In Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि और चंद्रमा पूजन का महत्व - फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर भगवान का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें और आचमन करें।
  • अब ॐ नमोः नारायण कहकर श्री हरि का आह्वान करें।
  • इसके बाद श्री हरि को आसन, गंध और पुष्प आदि अर्पित करें।
  • पूजा स्थल पर वेदी बनाएं और हवन के लिए उसमे अग्नि जलाएं।
  • इसके बाद हवन में तेल, घी और बूरा आदि की आहुति दें।
  • हवन समाप्त होने पर सच्चे मन में भगवान का ध्यान करें।
  • व्रत के दूसरे दिन गरीब लोगों या ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat And Importance Of Chandrama Pooja In Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि और चंद्रमा पूजन का महत्व - फोटो : अमर उजाला

मार्गशीर्ष पूर्णिमा महत्व
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत खास माना जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्णत्व की स्थिति में होता है। शास्त्रों में मार्गशीर्ष पूर्णिमा मोक्षदायिनी पूर्णिमा कहलाती है। मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले दान से अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat And Importance Of Chandrama Pooja In Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि और चंद्रमा पूजन का महत्व - फोटो : pexel

मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की पूजा का महत्व
मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा को दूध से अर्घ्य देने पर मानसिक शांति मिलती है। साथ ही चंद्र देव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को कच्चे दूध में मिश्री और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed