फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2023: जानिए भगवान शिव को जल्द प्रसन्न करने के मंत्र और इसके फायदे

Wed, 15 Feb 2023 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Date Time Puja Vidhi Parana Significance and mantra importance
mahashivratri 2023

Maha Shivratri 2023: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन, मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवशिवरात्रि मनाई जाती है,वहीं फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवभक्त उपवास रखते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक और अन्य तरह की पूजा सामग्रियों को अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग का जलाभिषेक करने और शिव मंत्रों का जाप करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती हैं। शिवपुराण में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग शिव मंत्रों का वर्णन किया गया है। इन शिव मंत्रों का हर एक शब्द का अपना अलग महत्व होता है। शिव मंत्र के हर एक शब्द का अलग महत्व और अर्थ होता है। सभी शिव मंत्रों का जाप अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है।

Maha Shivratri 2023 Date Time Puja Vidhi Parana Significance and mantra importance
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
ऊँ नम: शिवाय 
भगवान शिव को प्रसन्न करने का यह सबसे सरल मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के जाप से भगवान जल्दी ही प्रसन्न होते हैं। शिवजी की पूजा के दौरान और जलाभिषेक करने में इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है। भगवान शिव के इस मंत्र का 108 बार जाप करना काफी लाभदायक होता है।
Maha Shivratri 2023 Date Time Puja Vidhi Parana Significance and mantra importance
महाशिवरात्रि 2023
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे। सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्। मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
अकाल मृत्यु को टालने के लिए और गंभीर बीमीरियों के चंगुल से छुटकारा पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप बहुत ही फलदायी होता है। शिवलिंग पर जल और पुष्प चढ़ाते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Date Time Puja Vidhi Parana Significance and mantra importance
महाशिवरात्रि पर करें महादेव के पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ - फोटो : अमर उजाला
शिव पंचाक्षर स्तोत्र मंत्र
शिव पंचाक्षर स्तोत्र मंत्र की रचना गुरु शंकराचार्य ने की थी। शिव पंचाक्षर स्तोत्र मंत्र का जाप करने से भगवान शिव जल्द से जल्द प्रसन्न होते हैं। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Date Time Puja Vidhi Parana Significance and mantra importance
MahaShivratri - फोटो : अमर उजाला
ॐ नमस्ते अस्तु भगवन 
इस मंत्र के जाप से जीवन में व्याप्त भय सभी तरह के भय दूर हो जाते हैं और व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। शिवजी की साधना में इस मंत्र का प्रयोग शिवजी के अलग-अलग रूपों के नाम से जाना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed