फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023 : इन राशि वालों पर रहेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, महाशिवरात्रि पर मिलेंगे कई अवसर

Sun, 12 Feb 2023 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Feb 2023 02:53 PM IST
सार

वैदिक ज्तोतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव कुछ राशियों पर हमेशा ही अपनी विशेष कृपा रखते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 good sign for these zodiac lord shiva will blessed
Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म के त्योहारों में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। हिंदू धर्म के त्योहारों में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। शिवभक्त इस पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन व्रत रखते हुए शिवमंदिर में जाकर भोलनाथ और मां पार्वती की पूजा-उपासना और जलाभिषेक किया जाता है। भगवान शिव अनेक तरह की परेशानियों से अपने भक्तों कि रक्षा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार माना जाता है। इस तिथि पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वैदिक ज्तोतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव कुछ राशियों पर हमेशा ही अपनी विशेष कृपा रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर किन-किन राशि वालों पर भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा? 
Mahashivratri 2023 good sign for these zodiac lord shiva will blessed
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेश राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए मेष राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष आराधना करनी चाहिए। महाशिवरात्रि पर इस राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा। अचानक से  आय में इजाफा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपके सभी तरह के रुके हूए कार्य संपन्न होंगे। 
Mahashivratri 2023 good sign for these zodiac lord shiva will blessed
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि भगवान भोलेनाथ की प्रिय राशियों में से एक होती है। इस राशि के जातकों को महादेव हर तरह की खुशखबरी देंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा और मन में शांति रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 good sign for these zodiac lord shiva will blessed
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
भगवान शिव तुला राशि वालों पर इस बार अच्छी कृपाद्दष्टि डालेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से रूके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। आय में इजाफा देखने को मिलेगा। धन-संपंति में इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की अच्छी संभावना है। 
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 good sign for these zodiac lord shiva will blessed
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
भगवान शिव आपके करियर को ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। लाभ के अच्छे और बेहतरीन मौके हासिल होंगे। हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को बिजनेस से संबंधित की तरह के अच्छी डील हाथ में आ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed