फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (06-12 Feb): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 05 Feb 2023 03:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 Feb to 12 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (6 फरवरी से 12 फरवरी) - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संभावनाओं के लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अचानक कहीं बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर-कारोबार की दिशा में किए गए  प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में भी आशानुकूल प्रगति देखने को मिलेगी, लेकिन लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें और दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। इस दौरान किसी विद्वान व्यक्ति के साथ संबंध बनेंगे और भविष्य में उसकी मदद से किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं की धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल आने से मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 
 

weekly horoscope saptahik rashifal 06 Feb to 12 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-विचार कर ही उठाना चाहिए, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा, जिसके चलते आप न तो अपने आपको और न ही अपने घर-परिवार को समय दे पाएंगे। खास बात यह कि बिजी शेड्यूल के बीच इष्ट-मित्रों का भी सहयोग कम मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपने काम को समय से निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना ही पड़ेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले अच्छी न रहे लेकिन सप्ताह के अंत में मिलने वाला कुछ अप्रत्याशित लाभ खुशी का कारण बनेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को विवाद की जगह संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी किसी गाय को खिलाएं। 

weekly horoscope saptahik rashifal 06 Feb to 12 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में भले ही कुछेक कठिनाई आए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें अपने हक में होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। अपने क्षेत्र से बाहर काम करने वालों और कमीशन एवं टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालो को मानसिक तनाव व बेचैनी बनी रहेगी। उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या, खान-पान आदि का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध सुख और सफलता लिए रहेगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी उलझन सुलझ जाने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना और बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 Feb to 12 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह उन्हें किसी भी दिशा में कोई कदम बढ़ाने या कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लेना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के आजीविका के साधन बाधित हो सकते हैं तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान व्यर्थ की चीजों के लिए भागदौड़ करने में समय खर्च होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि शरीर को कष्ट या फिर कहें चोटादि का भय बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र एवं घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सपताह अनूकल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध का दिखावा करने या दुनिया में जगजाहिर करने से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाएं अन्यथा आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें। 
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 Feb to 12 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान उनकी पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बनेंगे। उच्चाधिकारी से सम्पर्क बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनें और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की योजना बनेगी। घर-परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से खुशियों का आगमन होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रही थीं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से सम्पर्क होगा, जिसकी मदद से धन लाभ व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed