फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Vishnu Favourite Rashi: इन 4 राशि वालों पर प्रसन्न रहते हैं विष्णु जी, करियर-कारोबार में करते हैं तरक्की

Wed, 08 Oct 2025 12:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 08 Oct 2025 12:11 PM IST
सार

Lord Vishnu Favourite Rashi: ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान विष्णु की उपासना को महत्वपूर्ण माना जाता है। उनका संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह और शिक्षा के कारक है।

विज्ञापन
Lord Vishnu Favourite Rashi name know vishnu ji ki priya rashi disprj
Lord Vishnu Favourite Rashi - फोटो : amar ujala

Lord Vishnu Favourite Rashi: भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार है और उनकी उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से प्रभु का स्मरण करने से मानसिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों की मानें तो विष्णु जी की कृपा से साधक को न केवल भौतिक सुखों की प्राप्ति बल्कि जाने अनजाने में हुई गलतियों के फल से भी मुक्ति रहता है। ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान विष्णु की उपासना को महत्वपूर्ण माना जाता है। उनका संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह और शिक्षा के कारक है। कुंडली में उनकी मजबूत स्थिति करियर में तरक्की, शिक्षा में सफलता और व्यापार में मनचाहा धन लाभ प्रदान करती है। इसके अलावा देव गुरु बृहस्पति कुछ राशि वालों पर मेहरबान भी रहते हैं और हमेशा उनपर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए भगवान विष्णु की प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं।

Lord Vishnu Favourite Rashi name know vishnu ji ki priya rashi disprj
Lord Vishnu Favourite Rashi - फोटो : Adobe Stock

वृषभ और तुला
ज्योतिषियों के मुताबिक वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इस राशि वालों पर विष्णु जी सदैव प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के जातक कला के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हुए समाज में अलग पहचान बनाते हैं। धन की बचत करने में सफल होते हैं। इनका आकर्षण तेज होने के कारण अक्सर लोगों को यह पसंद होते हैं। साथ ही इनका जीवन प्रगति और समृद्धि से भरा होता है।

Kartik Mass 2025: जानिए कार्तिक माह में स्नान, जाप और दीपदान का क्यों होता है खास महत्व ?

Lord Vishnu Favourite Rashi name know vishnu ji ki priya rashi disprj
Lord Vishnu Favourite Rashi - फोटो : Adobe Stock

करियर में अच्छा नाम कमाते हैं। विदेश यात्रा, खानपान और यह लोग मनमौजी होते हैं और अक्सर अपने काम से लोगों का दिल जीतते हैं। विष्णु जी की कृपा इन पर सदैव बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए। इससे अटके काम भी पूरे होते हैं।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, सफल होगा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Vishnu Favourite Rashi name know vishnu ji ki priya rashi disprj
Lord Vishnu Favourite Rashi - फोटो : adobe stock

धनु और मीन
धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु ग्रह है। इन राशि वालों पर विष्णु जी सदा प्रसन्न रहते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं और करियर में मनचाही सफलता हासिल करते हैं। इसके अलावा संतान सुख की प्राप्ति इन जातकों को होती है। विवाह के मार्ग की बाधाएं विष्णु जी के प्रभाव से दूर होती है। इस राशि के लोग समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाते हैं।

Kartik Maas Katha: कार्तिक मास में जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगी भगवान विष्णु और लक्ष्मी की अपार कृपा

विज्ञापन
Lord Vishnu Favourite Rashi name know vishnu ji ki priya rashi disprj
Lord Vishnu Favourite Rashi - फोटो : freepik

धनु और मीन राशि वालों की लगन, ईमानदारी और विष्णु भगवान का आशीर्वाद इन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ने में सहायता करता है। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। प्रभु की कृपा से दौलत-शोहरत और समाज में अच्छा नाम कमा पाते हैं। इन राशि वालों को विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है।

 


 

Puja Path Niyam: सुबह-शाम की पूजा में अवश्य करें यह एक काम, सभी संकटों का होगा निवारण

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed