Karwa Chauth 2025 Saree According To Zodiac Sign: हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस बार यह व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं, जो सूर्योदय से शुरू होकर रात को चंद्रमा के दर्शन और पति के हाथ से जल ग्रहण करने पर पूर्ण होता है।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, सफल होगा व्रत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:09 PM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि करवा चौथ के दिन यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े और आभूषण धारण करती हैं, तो उन्हें व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार करवा चौथ पर पहनने योग्य शुभ रंग कौन सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन