11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक शारदीय नवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व रहेगा। नवरात्रि के नौ दिनों में तिथि के अनुसार मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी के स्वरूप के अनुसार मंत्र, शुभ रंग, प्रिय पुष्प और भोग का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए नौदुर्गा के नौ दिनों में किस देवी को कौन-सा भोग, पुष्प, रंग और मंत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि 2026: नौदुर्गा को कौन-सा भोग, प्रसाद और पुष्प चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के रंग और मंत्र
देवी के स्वरूप के अनुसार मंत्र, शुभ रंग, प्रिय पुष्प और भोग का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए नौदुर्गा के नौ दिनों में किस देवी को कौन-सा भोग, पुष्प, रंग और मंत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है।
1. प्रथम दिन (प्रतिपदा): माँ शैलपुत्री
मंत्र: ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
शुभ रंग: नारंगी (Orange)
प्रिय पुष्प: सफेद कनेर, कमल, गुड़हल या लाल फूल
भोग/प्रसाद: गाय का शुद्ध घी
2. दूसरा दिन (द्वितीया): माँ ब्रह्मचारिणी
मंत्र: ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
शुभ रंग: सफेद (White)
प्रिय पुष्प: चमेली, गुलदाउदी, वटवृक्ष का फूल
भोग/प्रसाद: शक्कर (चीनी) या मिश्री
मंत्र: ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः॥
शुभ रंग: लाल (Red)
प्रिय पुष्प: शंखपुष्पी या कमल का फूल
भोग/प्रसाद: दूध या दूध से बनी खीर
4. चौथा दिन (चतुर्थी): माँ कुष्मांडा
मंत्र: ॐ देवी कुष्मांडायै नमः॥
शुभ रंग: रॉयल ब्लू (Royal Blue)
प्रिय पुष्प: गेंदा या कोई पीला/नारंगी फूल
भोग/प्रसाद: मालपुआ