फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलती से भी ये फूल भोलेनाथ को ना चढ़ाएं वरना हो सकता है पाप

Mon, 26 Aug 2019 11:54 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 26 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
know about puja rules in hindi

घर में हम रोज सुबह-शाम पूजा करते हैं। इस संबंध में ऐसी मान्यता है कि पूजा-पाठ करने से दुख दूर होने के साथ-साथ शांति भी मिलती है। पूजा से घर का वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनता है। शास्त्रों में पूजा-पाठ को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं। बताए गए नियमों का पालन करने से पूजा करने पर बेहतर फल मिलता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं पूजा के दौरान किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए। 

know about puja rules in hindi

घर में या मंदिर में जब भी कोई खास पूजा करें तो अपने इष्टदेव के साथ ही स्वास्तिक, कलश, नवग्रह देवता, पंच लोकपाल, षोडश मातृका व सप्त मातृका की पूजा जरूर करें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजन स्थल के ऊपर कोई कबाड़ या भारी चीज ना रखें। गंगाजल, तुलसी के पत्ते, बिल्वपत्र और कमल, ये चारों चीजें किसी भी अवस्था में बासी नहीं होते। इसलिए इनका उपयोग पूजा के दौरान किसी भी समय किया जा सकता है। इन चारों चीजों के अलावा भगवान को कभी भी बासी जल, फूल और पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। 

know about puja rules in hindi

देवी-देवताओं के सामने ही धूप व दीप जलाना चाहिए और भोग लगाना चाहिए। पूजा में जलाए गए दीपक को कभी भी खुद ना बुझाएं। भगवान सूर्य की 7 परिक्रमा, श्रीगणेश की तीन परिक्रमा, विष्णुजी की चार परिक्रमा और भोलेनाथ की आधी परिक्रमा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about puja rules in hindi

अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं। इससे वास्तु दोष को दूर होते ही हैं साथ ही पवित्रता भी बढ़ती है। इसके अलावा भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा, शिवजी, विष्णुजी और सूर्यदेव को पंचदेव माना जाता है। इसलिए जिन लोगों को सुख की इच्छा है उनको हर रोज पंचदेव की पूजा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
know about puja rules in hindi
- फोटो : अमर उजाला

पूजा के दौरान हम भगवान को हर तरह का फूल चढ़ाते हैं। लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कौन से भगवान को किस तरह के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। जैसे कि भोलेनाथ को केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए और तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए। सूर्य भगवान को अगस्त्य के फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्ते कभी नहीं रखने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed