{"_id":"5d60ce038ebc3e93cd6691d7","slug":"janmashtami-2019-if-you-have-laddu-gopal-in-your-house-follow-these-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2019: घर में लड्डू गोपाल लाने से होते हैं ये बड़े काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Janmashtami 2019: घर में लड्डू गोपाल लाने से होते हैं ये बड़े काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जन्माष्टमी के मौके पर हर कोई अपने घर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की स्थापना करके उनकी पूजा करते हैं। इस खास दिन पर घर में लड्डू गोपाल का घर में लाना शुभ माना जाता है। लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करने से खुशहाली के साथ-साथ धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। अगर आप भी अपने घर में लड्डू गोपाल की स्थापना करना चाहते हैं तो कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लें।
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप अपने घर में लड्डू गोपाल की स्थापना करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मन में यह भाव जरूर रखें कि अब से आपके घर का स्वामी आप नहीं बल्कि लड्डू गोपाल हैं। अब वह भी घर के सदस्यों की तरह हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल को प्रतिदिन स्नान करवाएं। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से नहलवाएं और सर्दी के मौसम में गर्म पानी से स्नान करवाएं।
3 of 5
krishna janmashtami
- फोटो : PTI
जिस तरह आप अपने घर के सदस्यों के लिए अलग-अलग वक्त पर खाना तैयार करते हैं। वैसे ही लड्डू गोपाल के लिए भी सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात के खाने की व्यवस्था करें। प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान करें और सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। गणेश जी को स्नान कराएं और उन्हें वस्त्र अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
गणेशजी के बाद ही बाल गोपाल की पूजा करें। कान्हाजी को साफ जल से स्नान कराएं। इसके बाद पंचामृत से स्नान कराएं। पंचामृत को दूध, दही, घी, शहर और मिश्री से तैयार करें। अगर आप बाल गोपाल को स्नान दक्षिणावर्ती शंख से कराएंगे तो ज्यादा शुभ रहेगा। घर में अगर कुछ भी खाने की चीज लाते हैं तो बाल गोपाल लड्डू के लिए भी जरूर निकाल दें।
विज्ञापन
5 of 5
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो एक चाभी लड्डू गोपाल को भी सौंपकर जाएं। बालगोपाल को घर में रखने के बाद घर में तामसिक चीजों का प्रयोग बंद कर दें। बाल गोपाल के लिए समय-समय पर बाजार से खिलौने ले आएं। और उनके साथ खुद खेलें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।