Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करती हैं। यह व्रत केवल एक उपवास नहीं बल्कि आस्था, प्रेम और त्याग का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ पर व्रत खोलने और भोजन करने से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं, जिनका पालन करना आवश्यक माना जाता है। चंद्रोदय के बाद व्रत खोलकर लोग अच्छे पकवान खाते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है क्या पारण के बाद मांसाहारी भोजन किया जा सकता है? आइए इसके बारे में जानते हैं...
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पतियों को भी करना चाहिए इन नियमों का पालन, न करें ये गलतियां
करवा चौथ 2025: गलती से भी पूजा के बाद करवे के साथ न करें ये काम, जानिए सही नियम
2 of 5
व्रत के बाद क्या खा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
व्रत के बाद क्या खा सकते हैं?
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोला जाता है। नियमों के अनुसार इसके बाद हल्का और सात्विक भोजन करना ही उचित माना जाता है। व्रत खोलने के बाद महिलाएं फल, मिठाई, खिचड़ी, दाल-चावल या हल्का भोजन ग्रहण कर सकती हैं, ताकि शरीर को आराम मिले और पाचन पर भी अधिक भार न पड़े।
3 of 5
नॉनवेज को लेकर क्या कहते हैं धर्मग्रंथ?
- फोटो : Amar Ujala
नॉनवेज को लेकर क्या कहते हैं धर्मग्रंथ?
हिंदू धर्म में करवा चौथ जैसे व्रत पवित्रता, संयम और आत्म-नियंत्रण के प्रतीक माने गए हैं। इस दिन उपवास के साथ-साथ आचरण और आहार में भी शुद्धता बनाए रखने की आवश्यकता होती है, तभी इस व्रत को सफल माना जाता है। व्रत में सभी नियमों का पालन नहीं करने से व्रत का फल नहीं मिलता और नकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य
4 of 5
मांसाहार खाना है अशुभ
- फोटो : Freepik
मांसाहार खाना है अशुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन या व्रत के बाद नॉनवेज खाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्रत का पुण्य कम हो सकता है, क्योंकि मांसाहार को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है, जो मन और शरीर दोनों की शुद्धता को प्रभावित करता है।
5 of 5
क्या अगली सुबह नॉनवेज खा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या अगली सुबह नॉनवेज खा सकते हैं?
कई लोग यह प्रश्न भी पूछते हैं कि अगर व्रत खुलने के बाद नहीं, तो क्या इसके अगले दिन नॉनवेज खाया जा सकता है? इस पर पंडितों का मानना है कि करवा चौथ के अगले दिन यानी पंचमी तिथि तक सात्विक आहार ही बनाना और खाना चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।