Puja Ke Bad Karwa Ka Kya Karen: करवा चौथ हिंदू महिलाओं के लिए अत्यंत पावन पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्र दर्शन तक निर्जला उपवास रखती हैं। इसके बाद शाम को करवा माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है और चंद्रमा को मिट्टी के करवे से अर्घ्य देकर और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं।
करवा चौथ 2025: गलती से भी पूजा के बाद करवे के साथ न करें ये काम, जानिए सही नियम
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की पूजा में करवे का बड़ा महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा के बाद करवे का क्या करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करना चाहिए?
नदी या तालाब में विसर्जन
मान्यता के अनुसार करवा की पूजा पूरी होने के बाद इसे किसी पवित्र नदी या साफ जलाशय में प्रवाहित करना सबसे शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि करवा टूटा या खंडित न हो। करवा को प्रवाहित करते समय माता गौरी और चंद्र देव का स्मरण करें।
पवित्र पेड़ के नीचे रखें
अगर आपके घर के आस-पास नदी या तालाब न हो, तो करवा को किसी धार्मिक पेड़ जैसे पीपल, बरगद, नीम या आम के नीचे रख सकते हैं। यह भी शुभ फल प्रदान करता है और माता का आशीर्वाद मिलता है।
अगले वर्ष के लिए सुरक्षित रखें
कई महिलाएं पूजा में इस्तेमाल किए गए करवे को अगले साल के करवा चौथ तक सहेजकर रखती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसे घर में किसी साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इसमें धूल या गंदगी न लगे। अगली बार इसे आप फिर से पूजा में उपयोग कर सकती हैं।
करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इसलिए पूजा से जुड़ी वस्तुओं, खासकर करवा को सही नियमों के साथ रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।