फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पतियों को भी करना चाहिए इन नियमों का पालन, न करें ये गलतियां

Fri, 10 Oct 2025 12:24 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:24 PM IST
सार

Karwachauth 2025 Rules For Husband: करवा चौथ का पर्व न केवल सुहागिन महिलाओं के लिए बल्कि पतियों के लिए भी आपसी प्रेम, सम्मान और समर्पण को मजबूत करने का अवसर बन जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर पतियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

विज्ञापन
Karwachauth 2025 Rules For Husband Avoid These Mistakes Karwa Chauth Par Pati Na Krein Ye Galtiyan
करवा चौथ पर पतियों के लिए नियम - फोटो : Amar Ujala

Karwa Chauth 2025 Rules for Husband: करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्पूर्ण होता है। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास को और अधिक गहराई देता है।


करवा चौथ 2025: गलती से भी पूजा के बाद करवे के साथ न करें ये काम, जानिए सही नियम
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य
करवा चौथ पर महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-व्रत करती हैं और सभी नियमों का सख्ती से पालन करती हैं, ताकि व्रत सफल हो सके। लेकिन सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पतियों को भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उनकी समझदारी और सहयोग से यह पर्व और भी अर्थपूर्ण बन जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर पतियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Karwachauth 2025 Rules For Husband Avoid These Mistakes Karwa Chauth Par Pati Na Krein Ye Galtiyan
पत्नी के व्रत का आदर करें - फोटो : Adobe stock

करवा चौथ पर पतियों के लिए नियम
पत्नी के व्रत का आदर करें

कई बार पति व्रत को मजाक में ले लेते हैं, जबकि यह व्रत पूरी श्रद्धा और प्रेम से पति के लिए ही रखा जाता है। इसलिए पत्नी की भावना और तप को सम्मान दें। यह पर्व वैवाहिक प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जिसका आदर करना चाहिए।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, सफल होगा व्रत

Karwachauth 2025 Rules For Husband Avoid These Mistakes Karwa Chauth Par Pati Na Krein Ye Galtiyan
मांसाहार और शराब से परहेज - फोटो : Amar Ujala

मांसाहार और शराब से परहेज
भले ही व्रत आपकी पत्नी ने रखा हो, लेकिन इस दिन आपको भी संयम रखना चाहिए। इस दिन मांसाहार और शराब से दूर रहें। चाहें तो आप भी पत्नी के साथ प्रतीकात्मक रूप से व्रत भी रख सकते हैं। इससे रिश्ते में प्रेम और सम्मान बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwachauth 2025 Rules For Husband Avoid These Mistakes Karwa Chauth Par Pati Na Krein Ye Galtiyan
पूजा और कार्यों में सहयोग - फोटो : freepik

पूजा और कार्यों में सहयोग
पत्नी जब व्रत में व्यस्त हों, तो घर के छोटे-छोटे कामों में पति को उनका हाथ बटाना चाहिए। पूजा के समय उनके साथ बैठें और पूरे मन से सहयोग करें। अगर आप ऑफिस में हैं तो कोशिश करें कि जल्दी घर लौटें, ताकि इस पावन अवसर को साथ मिलकर मनाया जा सके।
Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें व्रत खोलने का समय

विज्ञापन
Karwachauth 2025 Rules For Husband Avoid These Mistakes Karwa Chauth Par Pati Na Krein Ye Galtiyan
उपहार को औपचारिकता न मानें - फोटो : adobe stock

उपहार को औपचारिकता न मानें
करवा चौथ पर पत्नी को उपहार देना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम और आभार व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है। आप अपनी पत्नी को गहने, साड़ी, फूल या कोई प्यारा सा संदेश भी दे सकते हैं। इससे पत्नी को यह एहसास होता है कि आप उनके प्रेम की कद्र करते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed