गणेश उत्सव आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है। कहीं बप्पा के स्वागत की तैयारियां होती हैं, तो कहीं मोदक की खुशबू और सजावट बच्चों का मन मोह लेती है। लेकिन इस त्योहार को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे बच्चों के लिए सीख और संस्कार का अवसर भी बनाया जा सकता है।
इस साल 14 सितंबर 2026 से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी और अगले 10 दिनों तक घर-घर गणपति की आराधना की जाएगी। भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर बच्चों को गणेश स्थापना और पूजा से जुड़े छोटे-छोटे काम सौंपे जाएं, तो वे परंपराओं से जुड़ने के साथ जिम्मेदारी, अनुशासन और दूसरों के प्रति सम्मान जैसी बातें भी सीख सकते हैं। आइए जानते हैं कि बप्पा के जन्मोत्सव में बच्चों से कौन से काम करवाने चाहिए।
2 of 7
पूजा की तैयारी में करवाएं मदद
- फोटो : AI
1. पूजा की तैयारी में करवाएं मदद
गणेश जी की स्थापना से पहले बच्चों को पूजा वाली जगह व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दें। उनसे फूल, पूजा की थाली या अन्य सामग्री सही जगह रखने को कहें। इसके जरिए उन्हें समझाया जा सकता है कि किसी भी शुभ काम की शुरुआत साफ-सफाई और व्यवस्थित तरीके से करना अच्छी आदत है।
3 of 7
अपने हाथों से तैयार करवाएं भोग
- फोटो : AI
2. अपने हाथों से तैयार करवाएं भोग
बच्चों को मोदक या कोई अन्य सात्विक पकवान बनाने की तैयारी में शामिल करें। वे अपनी उम्र के अनुसार छोटे काम कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें बताएं कि भोजन केवल खाने की चीज नहीं, बल्कि ईश्वर और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी माना जाता है।
4 of 7
कुछ मिनट मंत्र जाप करें
- फोटो : adobe stock
3. कुछ मिनट मंत्र जाप करें
बच्चों के साथ मिलकर 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें। उन्हें भगवान गणेश से जुड़ी छोटी-सी कहानी सुनाकर बताएं कि उन्हें बुद्धि और विवेक का देवता क्यों माना जाता है। इससे पूजा उनके लिए केवल एक रस्म न रहकर सीखने का अनुभव बन सकती है।
5 of 7
घर के बड़ों से आशीर्वाद दिलाएं
- फोटो : AI
4. घर के बड़ों से आशीर्वाद दिलाएं
गणेश स्थापना के बाद बच्चों को दादा-दादी, नाना-नानी या घर के अन्य बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित करें। उन्हें भगवान गणेश की वह कथा भी सुनाई जा सकती है जिसमें उन्होंने माता-पिता को ही अपना पूरा संसार माना था। इससे बच्चों में माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी।