फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ कब? जानें सही डेट और चंद्रोदय का समय

Wed, 09 Sep 2026 02:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 09 Sep 2026 02:07 PM IST
सार

Kab Hai Karwa Chauth 2026: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। यह पर्व पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और तरक्की-सम्मान के लिए रखा जाता है। आइए जानते हैं 2026 में यह पर्व कब मनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi bhadra time know puja vidhi in hindi
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला

Kab Hai Karwa Chauth 2026: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, करवा चौथ का व्रत रखने से पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम, खुशियां, विश्वास और समझ भी मजबूत होती है। शास्त्रों में इस दिन के उपवास को कठिन व्रतों में से एक माना गया है, क्योंकि महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रखती हैं। प्रेम, समर्पण और आस्था से जुड़ा यह पावन पर्व साल 2026 में किस तारीख को मनाया जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ समय क्या रहेगा? आइए जानते हैं।

kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi bhadra time know puja vidhi in hindi
करवा चौथ 2026 - फोटो : Adobe
करवा चौथ 2026 तिथि
  • करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
  • चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर  2026 को सुबह 01:06 बजे से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
 

हरतालिका तीज 2026: इस एक उपाय से पूरी होंगी मनोकामनाएं, भाग्य का भी खुलेगा द्वार

kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi bhadra time know puja vidhi in hindi
करवा चौथ 2026 - फोटो : Adobe

करवा चौथ पर भद्रा का साया
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया रहेगा। इस दिन सुबह 6:25 बजे से 6:46 बजे तक भद्रा का समय रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचें।

त्योहारों का कैलेंडर 2026: श्राद्ध-नवरात्रि और करवा चौथ से लेकर दिवाली-छठ तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर
कन्या राशि में बुध ने किया गोचर, 26 सितंबर तक इन कामों से बनाएं दूरी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi bhadra time know puja vidhi in hindi
करवा चौथ 2026 - फोटो : Instagram
करवा चौथ पूजा विधि
  • सबसे पहले एक साफ चौकी पर करवा माता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
  • चौकी पर फूल, मिठाई और सुहाग-श्रृंगार का सामान रखें
  • चौकी के पास आप एक जल से भरा हुआ कलश भी अवश्य रखें।
  • अब दीपक और धूपबत्ती जलाकर पूजा करें और कथा का पाठ कर लें।
  • रात में चंद्रमा के निकलने के बाद चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें जल से अर्घ्य दें।
  • पूजा के बाद छलनी से चंद्रमा के दर्शन करें और पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोलें।
  • अंत में सुहागिनों को श्रृंगार सामाग्री दान कर व्रत का पारण कर लें।
 

गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा की स्थापना में कलश क्यों है जरूरी? जानें इसमें रखने वाली शुभ चीजें

गणेश चतुर्थी 2026: कैसे करें गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना और कब करें विसर्जन ? जानें संपूर्ण जानकारी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed