Karwa Chauth 2025 Daan Samagri: करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख की कामना के लिए रखती हैं। इस साल करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। श्रद्धा और नियमपूर्वक रखा गया यह व्रत सौभाग्य, समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता लाता है।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य
करवा चौथ पर दान का भी बड़ा महत्व है। यदि महिलाएं इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करती हैं, तो ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि इस पावन अवसर पर राशि के अनुसार कौन-सा दान शुभ माना गया है।
राशि अनुसार करवा चौथ पर क्या दान करें?
मेष राशि- इस राशि की महिलाओं को लाल वस्त्र या लाल रुमाल का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि की जातिकाएं गुलाबी चूड़ियों का दान करें। यह दान शुक्र ग्रह को प्रसन्न करता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द लाता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मेहंदी का दान करना मंगलकारी होता है। यह दान रिश्तों में मिठास और स्थायित्व बढ़ाता है।
सिंह राशि- इस राशि की महिलाओं को पायल का दान करना चाहिए। यह सूर्य ग्रह की कृपा दिलाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
कन्या राशि- कन्या राशि की जातिकाओं को फूलों का दान करना चाहिए। इससे बुध ग्रह की कृपा मिलती है और मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
Karwa Chauth 2025: पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
तुला राशि- तुला राशि की महिलाओं के लिए आलता का दान शुभ रहता है। यह शुक्र ग्रह को संतुलित रखता है और जीवन में सौंदर्य एवं आकर्षण बढ़ाता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की महिलाएं लाल चुनरी का दान करें। यह दान शक्ति और सौभाग्य में वृद्धि करता है।
धनु राशि- इस राशि की महिलाओं को पीली साड़ी का दान करना चाहिए, जो बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करता है और जीवन में सुख-संपन्नता लाता है।
मकर राशि- मकर राशि की जातिकाएं काजल का दान करें। यह शनि ग्रह को संतुष्ट करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि की महिलाओं को वस्त्र दान करना चाहिए। यह दान सामाजिक सम्मान और मानसिक शांति प्रदान करता है।
मीन राशि- मीन राशि की महिलाओं के लिए मेकअप सामग्री का दान शुभ माना गया है। इससे आकर्षण और सौभाग्य दोनों बढ़ते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।