{"_id":"60ed2538feae997a707afbbd","slug":"garuda-purana-in-these-circumstances-women-also-perform-shradh-and-pind-daan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Garuda Purana: इन हालात में महिलाएं भी करती हैं श्राद्ध और पिंडदान, गरुड़ पुराण में है इसका उल्लेख","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Garuda Purana: इन हालात में महिलाएं भी करती हैं श्राद्ध और पिंडदान, गरुड़ पुराण में है इसका उल्लेख
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ का संबंध भगवान विष्णु से है। इसे 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। इसमें उन बातों का उल्लेख किया गया है, जिनका संबंध किसी दूसरे आयाम से है। जैसे मृत्यु के बाद हमारी आत्मा के साथ क्या होता है? श्राद्ध और पिंडदान करते वक्त क्या किया जाना चाहिए? और क्या नहीं किया जाना चाहिए? इन सब बातों का विस्तृत जिक्र हमें इसमें देखने को मिलता है। श्राद्ध और पिंडदान का हमारे धर्म में एक खास महत्व है। मान्यता है कि मृत्यु के बाद जिन लोगों का श्राद्ध और पिंडदान नहीं किया जाता है, उनको दूसरे लोकों में काफी ज्यादा कष्ट और दुखों का सामना करना पड़ता है।
हिंदू धर्म में लंबे समय से ये परंपरा चलती आ रही है कि श्राद्ध और पिंडदान पुरुषों के द्वारा ही किया जाता है। कई लोगों का मानना है कि ये काम महिलाएं नहीं कर सकती हैं, पर ये गलत जानकारी है। कुछ विशेष स्थितियों में महिलाएं भी श्राद्ध और पिंडदान कर सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि किन-किन परिस्थितियों में महिलाएं भी श्राद्ध और पिंडदान कर सकती हैं, जिनका उल्लेख गरुड़ पुराण में किया गया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ये सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति का कोई पुत्र नहीं है, उसका श्राद्ध कौन करेगा? गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसी स्थिति में महिलाएं अपने पितरों का श्राद्ध अथवा पिंडदान कर सकती हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि जिस किसी इंसान का कोई पुत्र नहीं है और उनकी संतान कन्या है। ऐसी स्थिति में कन्याएं अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध और पिंडदान करती हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अगर कन्याएं श्रद्धापूर्वक ढंग से अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध और पिंडदान करती हैं, तो पितर उसे स्वीकार कर लेते हैं और कन्या को आशीर्वाद देते हैं। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि बहु या फिर पत्नी भी श्राद्ध अथवा पिंडदान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
वाल्मीकि रामायण में इस बात का एक जगह उल्लेख मिलता है कि वनवास के दौरान जब भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता का पितृ पक्ष के समय गया में आगमन हुआ था। उस दौरान भगवान राम और लक्ष्मण श्राद्ध के लिए सामग्री लेने गए हुए थे। इसी बीच माता सीता को राजा दशरथ के दर्शन हुए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजा दशरथ ने माता सीता से पिंडदान की कामना की थी। इसके बाद माता सीता ने वट वृक्ष, केतकी फूल और फल्गु नदी को साक्षी मानते हुए एक बालू का पिंड बनाया और उसके जरिए राजा दशरथ का पिंडदान किया। माता सीता द्वारा किए गए इस पिंडदान से राजा दशरथ खुश हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस रूप में पुत्र वधु को भी पिंडदान करने का अधिकार हमारे पौराणिक ग्रंथों में दिया गया है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।