आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी आज है। आज विनायक चतुर्थी पर दो शुभ योग बने हैं। पहला रवि योग है और दूसरा सिद्धि योग है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 13 जुलाई को सुबह 8 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है जो 14 जुलाई की सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। विनायक चतुर्थी के दिन गणपति महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न, संकट मिट जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, गणेश भगवान सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। हर-पूजा पाठ का प्रारंभ उन्हीं के आवाह्न के साथ होता है। गणपति महाराज शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है इसलिए गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Vinayaka Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन