फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Ganesha Idol: गलती से भी घर में न रखें गणेश जी की ऐसी प्रतिमा, जानें सही नियम

Fri, 22 Aug 2025 12:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Aug 2025 12:58 PM IST
सार

गणपति की प्रतिमा घर लाने से पहले यह देखना भी जरूरी है कि मूर्ति कैसी हो और किस दिशा में स्थापित की जाए। आइए जानते हैं गणेश प्रतिमा के चुनाव और स्थापना के खास नियम...

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2025 tips to buy lord ganesha idol ganesh sthapana 2025
कैसी होनी चाहिए गणेश जी की प्रतिमा? - फोटो : freepik

Lord Ganesha Idol: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी शुभ कार्य से पहले विघ्नहर्ता गणपति की आराधना करना अनिवार्य माना जाता है। गणेश चतुर्थी का अवसर गणपति बप्पा की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। लेकिन केवल शुभ मुहूर्त देखकर मूर्ति की स्थापना नहीं की जाती है। इसके अलावा भी कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। गणपति की प्रतिमा घर लाने से पहले यह देखना भी जरूरी है कि मूर्ति कैसी हो और किस दिशा में स्थापित की जाए। आइए जानते हैं गणेश प्रतिमा के चुनाव और स्थापना के खास नियम...



Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर स्थापना करते वक्त भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल

ganesh chaturthi 2025 tips to buy lord ganesha idol ganesh sthapana 2025
कैसी हो गणेश जी की प्रतिमा? - फोटो : freepik
कैसी हो गणेश जी की प्रतिमा?
  • घर लाने के लिए गणेश प्रतिमा खरीदते समय केवल सजावट पर ही ध्यान देना काफी नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रतिमा का चुनाव नियमों का ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। 
  • सबसे शुभ प्रतिमा वही मानी जाती है जिसमें गणेश जी बैठी हुई मुद्रा में होते हैं और उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी होती है। ऐसी मूर्ति घर में सुख-समृद्धि, शांति और स्थिरता लाने का काम करती है। 
ganesh chaturthi 2025 tips to buy lord ganesha idol ganesh sthapana 2025
कैसी हो गणेश जी की प्रतिमा? - फोटो : freepik
  • इसके अलावा गणेश जी की मूर्ति को घर की ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में स्थापित करना शुभ माना जाता है। यदि उत्तर दिशा संभव न हो तो पूर्व दिशा में भी इनकी स्थापना कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही प्रतिमा के रंग का भी महत्व होता है। लाल या सिंदूरी रंग की प्रतिमा ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक मानी जाती है, जबकि सफेद रंग की मूर्ति घर में शांति और खुशहाली बनाए रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2025 tips to buy lord ganesha idol ganesh sthapana 2025
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस साल चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 26 अगस्त को दोपहर 01:54 बजे होगा और इसका समापन 27 अगस्त को शाम 03:44 बजे होगा। इस दिन गणेश पूजा मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा। यह अवधि 2 घंटे 34 मिनट के लिए रहने वाली है।

Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी की पूजा में वास्तु से जुड़े हुए इन नियमों का रखें ध्यान, बप्पा होंगे प्रसन्न

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2025 tips to buy lord ganesha idol ganesh sthapana 2025
गणेश जी का भोग - फोटो : freepik

गणेश जी का भोग
गणपति बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है। माना जाता है कि मोदक का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, गणपति बप्पा खुद पधारेंगे घर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed