Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यतौर पर यह उत्सव महाराष्ट्र में बेहद भव्य रूप में देखने को मिलता है। इस दिन लोग अपने घरों और पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और दस दिनों तक उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि इस दौरान गणेश जी की पूजा से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, गणपति बप्पा खुद पधारेंगे घर
इस वर्ष गणेश चतुर्थी का शुभ पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। यह दस दिन बेहद खास होते हैं, जिसके लिए लोगों ने तैयारी करना भी शुरू कर दिया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें गणेश चतुर्थी से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
इन चीजों को घर में न रखें
वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि घर में कभी भी टूटी-फूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसलिए अधिक पुरानी मूर्तियों को भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। अगर ऐसी मूर्तियां आपके घर में हैं, तो उन्हें आदरपूर्वक किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें।
Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, आएगी सुख-शांति
Vastu Tips: घर में लगाएं मनोकामना अनुसार श्रीगणेश के ये आठ शुभ स्वरूप, मिलेगी सफलता और समृद्धि
गणपति स्थापना से पहले घर की अनावश्यक वस्तुओं को जरूर हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेकार पड़ा सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। इसलिए घर की साफ-सफाई के साथ पुराने और अनावश्यक सामान को भी बाहर निकाल देना चाहिए।
Vastu Tips For Puja Ghar: घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए ये मूर्तियां, जानें वास्तु के सही नियम
Vastu Tips: वास्तु के ये प्रभावशाली चिन्ह घर में लाते हैं सुख-समृद्धि, जानिए इनके बारे में
वास्तु के अनुसार, घर में खराब या रुकी हुई घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य का वास हो सकता है। यदि आपके घर में कोई घड़ी खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें या फिर उसे हटा दें।
Vastu Tips: धन की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस करने होंगे ये तीन वास्तु उपाय
Vastu Tips: कछुआ से जुड़ा यह छोटा उपाय बदल सकता है घर की किस्मत, जानिए वास्तु नियम
गणपति पूजा के लिए बनाए गए स्थल को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूल, माला और पत्ते कई दिनों तक वहीं रखना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। पूजा स्थल की नियमित सफाई करने और उसे पवित्र बनाए रखने से बप्पा की कृपा प्राप्त होती है और पूजा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।