फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid-ul-Fitr 2023 Date: भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? जानिए सही तारीख, महत्व और इतिहास

Mon, 10 Apr 2023 12:37 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Apr 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
Eid ul-Fitr 2023 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance in Hindi
Eid-ul-Fitr 2023 Date: भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? - फोटो : iStock

Eid-ul-Fitr 2023 Date: इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 मार्च को चांद के दीदार के साथ भारत में 24 मार्च से रमजान के महीने की शुरुआत हो गई है। जल्द ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद यानी ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद के इंतजार की खुशी अलग ही होती है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। इस दिन सभी रोजेदारों के रोजे पूरे हो जाते हैं। हालांकि ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है। सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल ईद कब मनाई जाएगी... 



Surya Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण, हर काम में मिलेगी सफलता 

Eid ul-Fitr 2023 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance in Hindi
Eid-ul-Fitr 2023 Date: भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? - फोटो : iStock
भारत में कब मनेगी ईद?

रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में ईद की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान में ईद की तारीख 22 अप्रैल रहेगी। भारत में भी 22 अप्रैल को ही ईद मनाई जाने की उम्मीद है। दरअसल, पाकिस्तान में इस साल रमजान अरब देशों के साथ शुरू हुआ था। यानी अरब देशों में पहला रोजा 23 मार्च को हुआ था, लेकिन भारत में 24 मार्च को पहला रोजा रखा गया था। यदि भारत में 21 अप्रैल को चांद दिखता है तो फिर 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में भारत में 29 रोजे ही होंगे। वहीं पाकिस्तान और अरब देशों में पूरे 30 रोजे हो जाएंगे।  

Eid ul-Fitr 2023 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance in Hindi
Eid-ul-Fitr 2023 Date: भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? - फोटो : iStock

ईद-उल-फितर का महत्व
मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का त्योहार बेहद खास होता है। ये अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन होता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में नौवां महीना रमजान का है। वहीं दसवां महीना शव्वाल है। शव्वाल का पहला दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। शव्वाल का अर्थ है, 'उपवास तोड़ने का त्योहार।'

Surya Grahan 2023: कुछ ही दिनों बाद लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid ul-Fitr 2023 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance in Hindi
Eid-ul-Fitr 2023 Date: भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? - फोटो : iStock

इस तरह मनाते हैं ईद का त्योहार 
ईद वाले दिन सुबह सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। इसके बाद खजूर या कुछ मीठा खाते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा करने जाते हैं। साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां जाहिर करते हैं। सभी रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर जाते हैं। घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। 

विज्ञापन
Eid ul-Fitr 2023 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance in Hindi
Eid-ul-Fitr 2023 Date: भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? - फोटो : iStock

इतिहास
ईद-उल-फितर या ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इस खुशी में ईद मनाई जाती है। मोहम्मद साहब ने कुरान में दो पवित्र दिनों को ईद के लिये निर्धारित किया था। इस तरह से साल में दो बार ईद मनाई जाती है। जिसे ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed