Solar Eclipse 2023: ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष में भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। वैशाख माह की अमावस्या तिथि 20 अप्रैल को है। इस दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला ग्रहण है। वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन शास्त्रों में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है, इसलिए इस दौरान कुछ काम को करने से बचना चाहिए। 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय किन कार्यों से बचना चाहिए...
Surya Grahan 2023: कुछ ही दिनों बाद लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं ?
ग्रहण के दौरान न खाएं खाना
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।
न करें नए काम की शुरुआत
ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण और सूतकाल के दौरान न तो नाखून काटना चाहिए और न कंघी करना चाहिए।
Baisakhi 2023: इस साल कब है बैसाखी? जानिए क्यों मनाया जाता है ये पर्व और क्या है इसकी मान्यता
इन चीजों से भी बचें
ग्रहण के दौरान सोने से भी बचना चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर होता है, इसलिए ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें। साथ ही गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें और न ही ये चीजें हाथ में लें। इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।