फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvar Ke Upay: वैशाख माह में सोमवार को करें ये उपाय, शिवजी की होगी पूर्ण कृपा

Mon, 10 Apr 2023 10:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Apr 2023 10:13 AM IST
सार

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है।

विज्ञापन
Vaishakh Month Somvar Ke Upay Monday Remedies To Remove Problems Of Life In Hindi
वैशाख के पावन माह में यदि आप भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। - फोटो : amar ujala
वैशाख माह आरंभ हो चुका है। सनातन धर्म के अनुसार इस महीने को धर्म-कर्म आदि के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस महीने में अपने इष्टदेव की आराधना कर उनका आशीर्वाद सहजता से प्राप्त किया सकता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। सोमवार के दिन उत्तर दिशा की ओर मुंह करके शिवलिंग की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वैशाख के पावन माह में यदि आप भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।
Vaishakh Month Somvar Ke Upay Monday Remedies To Remove Problems Of Life In Hindi
- फोटो : amar ujala

रुद्राभिषेक करें
रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है। इस प्रकार शिव के रूद्र रूप के पूजन और अभिषेक करने से जाने-अनजाने होने वाले पापाचरण से भक्तों को शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता है और साधक में शिवत्व रूप सत्यं शिवम सुन्दरम् का उदय हो जाता है। साथ ही शिव के शुभाशीर्वाद से समृद्धि, धन-धान्य, विद्या और संतान की प्राप्ति के साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

Vaishakh Month Somvar Ke Upay Monday Remedies To Remove Problems Of Life In Hindi
पृथ्वीश्वर महादेव - फोटो : अमर उजाला
गलंतिका बंधन
स्कंद पुराण के अनुसार इस माह में जल दान का सर्वाधिक महत्व है अर्थात अनेकों तीर्थ करने से जो फल प्राप्त होता है वह केवल वैशाख मास में जलदान करने से प्राप्त हो जाता है। इस माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाने या गलंतिका बंधन करने का (मटकी लटकाना) विशेष पुण्य बताया गया है। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Month Somvar Ke Upay Monday Remedies To Remove Problems Of Life In Hindi
मंदिर के बाहर स्थापित शिवलिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
चढ़ाएं ये चीजें
इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, पुष्प  धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
Vaishakh Month Somvar Ke Upay Monday Remedies To Remove Problems Of Life In Hindi
- फोटो : amar ujala
लगाएं इन चीजों का भोग
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भोग के बाद धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें, ऐसा करने से शिव की कृपा से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed