फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2017: संगीत में थी रावण की रुचि, जानिए दशानन से जुड़ी बातें

Sat, 30 Sep 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 30 Sep 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2017 ten interesting and shocking facts about ravana
दशहरा

दशहरा का त्योहार नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने के बाद 10वें  दिन मनाया जाता है इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। रावण को हमेशा से बुराई के प्रतीक रूप में देखा गया लेकिन रावण में बहुत सारी खूबियां भी थी। जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में आज भी रावण की पूजा होती है। आइए जानते है रावण की 10 हैरान करने वाली बातें।





पढ़ें- दशहरा 2017: 5 ऐसे स्थान जहां भगवान राम की नहीं रावण की होती है पूजा

dussehra 2017 ten interesting and shocking facts about ravana
दशहरा
महान पंडित और वेदों का ज्ञाता
रावण एक ऋष‌ि प‌िता और राक्षसी माता का पुत्र था। वह  बहुत बड़ा पंडित था। रावण वेद और संस्कृत का परम ज्ञानी था उसे साम में बहुत ही निपुणता हासिल थी। उसके इसी ज्ञान के चलते भगवान राम ने उससे विजय यज्ञ करवाया था।
 
dussehra 2017 ten interesting and shocking facts about ravana
दशहरा
संगीत और आयुर्वेद में महारत
रावण ने अर्क प्रकाश नाम से एक पुस्तक की रचना भी की थी जिसमें आयर्वेद से जुड़ी तमाम तरह की जानकारियां लिखी थी। इसके अलावा उसे संगीत का भी ज्ञान था। रावण को रुद्रवीणा बजाने में रावण को महारत हासिल थी। रावण जब भी निराश और हताश होता था तो वह रुदवीणा बजाया करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2017 ten interesting and shocking facts about ravana
दशहरा
ग्रह-नक्षत्र का जानकार
रावण ग्रह-नक्षत्रों का इतना बड़ा जानकार था कि उसने अपने तप और बल से सभी नौ ग्रहों को अपने वश में कर लिया था । दरअसल रावण ने अपने पुत्र मेघनाथ के जन्म से पहले ही सभी ग्रह-नक्षत्रों को अपने वश में कर लिया था ताकि उसके पुत्र को अमरता हासिल हो जाए। रावण की शक्ति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता कि उसने शनि देव को भी कैद कर लिया था।
विज्ञापन
dussehra 2017 ten interesting and shocking facts about ravana
दशहरा

मायावी और तंत्रशास्त्र का ज्ञाता 
रावण बड़ा ही मायावी और तंत्रशास्त्र का जानकार था उसने अपनी मायावी शक्ति से माता सीता का अपहरण कर लंका में कैद कर लिया था। ऐसा माना जाता है रावण के दस सिर थे लेकिन जानकारो के अनुसार रावण के दस सिर नहीं थे बल्कि अपनी तंत्र विद्या से दस सिर का भ्रम पैदा कर देता था जिसके कारण से उसे दशानन कहते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed