फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2017: इन जगहों पर बेहद अलग तरीके से मनाया जाता है दशहरा

Sat, 30 Sep 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 30 Sep 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2017 these places in india where dussehra celebrate different ways
आज पूरे देश में दशहरा  का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए विशेष महत्व रखता है। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में देश के कई हिस्सो में दशहरा का त्योहार अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इन जगहों पर कैसे मनाया जाता है दशहरे का पर्व।

पढ़ें- दशहरा 2017: जानिए पांच ऐसे स्थान जहां पर होती है रावण की पूजा
Dussehra 2017 these places in india where dussehra celebrate different ways

कुल्लू का दशहरा 
कुल्लू का दशहरा विश्वप्रसिद्ध है यहां मनाए जाने वाला दशहरा का उत्सव शानदार होता है। यहां पर दशहरे की शुरुआत काफी दिनों पहले से होने लगती है। यहां पर अपने कुलदेवता भगवान जगन्नाथ को पालकी में बैठाकर शहर में यात्रा निकाली जाती हैं। यहां के दशहरे की खास बात ये है कि इसमें रावण का पुतला नहीं जलाया जाता है। 

Dussehra 2017 these places in india where dussehra celebrate different ways

मैसूर का दशहरा
मैसूर में दशहरा मनाने की रिवाज करीब 600 सालों से चला आ रहा है इसकी शुरुआत चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की जाती है। दशहरे के दिन मैसूर शहर की रौनक देखने लायक होती है पूरा शहर रौशनी से जगमगाया रहता है। इस दिन सजे-धजे हाथियो का भव्य जुलूस निकाला जाता है।

पढ़ें-दशहरा 2017: आज चंद्रमा बना रहा है खास योग, इन 4 रा‌शि वालों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2017 these places in india where dussehra celebrate different ways

बस्तर का दशहरा
बस्तर के दशहरे की शुरुआत सावन मास की अमावस्या से हो जाती है। जो पूरे 75 दिन तक चलती है इसमें यहां की कुल देवी दंतेश्वरी की आराधना की जाती है।

विज्ञापन
Dussehra 2017 these places in india where dussehra celebrate different ways

गुजरात का दशहरा 
दशहरा का पर्व गुजरात का विशेष त्योहार होता है इसमें नवरात्रि के दिनों में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता है । नृत्य के माध्यम से नवरात्रि के दिनों में देवी की आराधना की जाती है। दशहरे वाले दिन नौ दिन तक उपवास रखने के बाद तोड़ा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed