अक्सर लोग अपने घरों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की सजावटें करते हैं। वास्तु के अनुसार घर पर सजावट की चीजों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई बार दीवार पर लगी कोई तस्वीर अगर वास्तु के अनुसार नहीं लगी है तो यह नकारात्मक ऊर्जा देने लगती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनके लगाने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है और परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर किन तस्वीरों से दुर्भाग्य बढ़ने लगता है।
{"_id":"5ee9e1d98ebc3e4340522a9a","slug":"do-not-hang-these-type-of-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर लगी तस्वीरों से भी आती है समृद्धि, भूलकर भी न लगाएं ऐसी फोटो","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
घर पर लगी तस्वीरों से भी आती है समृद्धि, भूलकर भी न लगाएं ऐसी फोटो
Mon, 22 Jun 2020 08:27 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 22 Jun 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
Trending Videos
Vastu tips for basement
ऐसी फोटो लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों वाली फोटो कभी दीवार पर न लगाएं। फेंगशुई के अनुसार घर में तीन लोगों का फोटो लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे ही तीन दोस्तों की फोटो को भी दोस्ती में दरार पड़ने वाला माना गया है।
ब्राजील का एक वॉटर फॉल
- फोटो : Social media
बहते झरने की तस्वीर
किसी पहाड़ से गिरता हुआ झरना भले ही आपको खूबसूरत प्रतीत हो लेकिन ऐसी तस्वीर को घर में लगाना अशुभ साबित हो सकता है। वास्तुविदों की मानें तो ऐसी तस्वीरों से धन भी बिखर यानि फालतू खर्च हो सकता है। मान्यता है कि जिस तरह पानी बहता है उसी तरह से घर से पैसा बहने लगता है।

puja ghar
हर कमरे में न लगाएं भगवान की तस्वीरें
अमूमन लोगों की आदत होती है कि वह घर के हर कोने में ईश्वर की तस्वीरें लगा देते हैं। यहां तक की घर की बाउंड्री वाल पर भी। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल उचित नहीं होता है। ऐसा करने से लाभ की बजाए हानि की अंदेशा बढ़ जाता है। ईश्वर की तस्वीरों के लिए एक उचित और पवित्र स्थान बनाएं और नियमित रूप से पूजा-प्रार्थना के जरिए उसे जागृत करें।
विज्ञापन
डूबते सूर्य की तस्वीर
किसी भी पहाड़ी या समुद्र किनारे भले ही सनसेट खूबसूरत दिखता हो लेकिन घर में उसकी तस्वीर भूलकर भी न लगाएं। आम जीवन में डूबता हुआ सूर्य कभी शुभ संकेत देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसी तस्वीरें आशा की बजाए निराशा और उन्नति के बजाए अवनति की ओर ले जाती हैं।