सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है। आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट में सूर्य ग्रहण शुरू हुआ है जो दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि ग्रहण का सूतक 20 जून की रात्रि 10 बजकर 15 मिनट से लग चुका है। सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों से आपके ऊपर से ग्रहण की काली छाया नष्ट हो जाएगी। ये उपाय इस प्रकार हैं -
{"_id":"5eeedc60786a6779d80ce786","slug":"surya-grahan-2020-remedy-for-surya-grahan-to-remove-its-negative-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये उपाय
Sun, 21 Jun 2020 01:08 PM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 2020
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
- फोटो : Social media
महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र या भगवान शिव के नाम का जाप करें अथवा ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्य ग्रह का बीज मंत्र - ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र या भगवान शिव के नाम का जाप करें अथवा ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्य ग्रह का बीज मंत्र - ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला
गंगाजल से करें स्नान
ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद गंगा जल से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। स्नान करने के बाद साफ-सुधरे कपड़े पहनें उसके बाद ही अन्य कार्य कोई कार्य करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पवित्र तीर्थस्थलों पर पवित्र नदी में डुबकी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर छिड़कें गंगा जल
- फोटो : social media
गंगा जल से घर को करें शुद्ध
ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। घर के मंदिर में मूर्तियों पर भी गंगा जल छिड़कें। घर की साफ-सफाई करें, पोछा लगाएं। इस प्रकार आपके घर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्रहण समाप्त होने पर करें पूजा-पाठ
ग्रहण समाप्त होने पर करें पूजा-पाठ
ग्रहण खत्म होने पर पूजा-पाठ करें। घर के मंदिर में दीप जलाकर ईश्वर का ध्यान लगाएं। यदि आसपास मंदिर है तो वहां जाकर भी पूजा करें और गरीब लोगों को दान-दक्षिणा दें। मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।