फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: घर पर कैसे करें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा, यहां है पूरी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री लिस्ट

Sat, 14 Nov 2020 07:21 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 14 Nov 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
Diwali puja 2020 Know the date of Diwali Lakshmi Pujan subh muhurat Puja Vidhan samagri list
दीपावली 2020 - फोटो : Social media

दिवाली का त्योहार जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इस वर्ष 14 नवंबर यानी आज दिवाली मनेगी और घरों-घर लक्ष्मी पूजन होगा। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणपति एवं ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है।



दिवाली की रात सर्वार्थ सिद्धि की रात मानी जाती है। इस दिन की गई पूजा और अनुष्ठान बहुत शुभता प्रदान करते हैं। दिवाली के दिन पूजा शुभ मुहूर्त और विधिवत रूप से ही करनी चाहिए। 

खास बात यह है कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सभी को करना है लेकिन कोरोना काल की वजह से यदि आपके घर पूजा अनुष्ठान के लिए पंडित जी नहीं आ पा रहे हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसे आप पूजा सामग्री घर पर एकत्रित कर मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री की लिस्ट।

Diwali puja 2020 Know the date of Diwali Lakshmi Pujan subh muhurat Puja Vidhan samagri list
दीपावली 2020 - फोटो : Pixabay

दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त-

  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त- शाम को 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के 7 बजकर 07 मिनट तक 
  • निशीथ काल पूजा मुहूर्त-  रात्रि 08 बजे से रात 10.50 बजे तक होगा। 
  • अमृत मुहूर्त- 10 बजकर 30 मिनट पर, इसमें कनक धारा स्तोत्र का पाठ,श्री सूक्त का पाठ आदि कर सकते हैं। 
  • महानिशीथ काल मुहूर्त- 08 बजकर अर्ध रात्रि के पश्चात 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। 
  • महानिशीथ काल मुहूर्त में ज्यादातर तंत्र साधना की जाती है। 


 

Diwali puja 2020 Know the date of Diwali Lakshmi Pujan subh muhurat Puja Vidhan samagri list
दिवाली पूजा सामाग्री लिस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : puja
दिवाली पूजन सामग्री 
  • मां लक्ष्मी की कमल पर बैठी और मुस्कुराती हुई प्रतिमा। 
  • गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा जिसमें उनकी सूंड बांयी ओर होनी चाहिए साथ में सरस्वती जी की प्रतिमा
  • कमल व गुलाब के फूल क्योंकि यह मां लक्ष्मी को प्रिय हैं।
  • पान के डंडी वाले पत्ते जो कहीं से भी कटे-फटे न हो, 
  • रोली, सिंदूर और केसर, 
  • अक्षत यानि साबुत चावल जो बिलकुल भी खंडित न हो,
  • पूजा की सुपारी,
  • फल, फूल मिष्ठान
  • दूध, दही, शहद
  • इत्र और गंगाजल
  • कच्चे सूत वाला कलावा
  • धान का लावा(खील) बताशे, 
  • लक्ष्मी जी के समक्ष जलाने के लिए पीतल का दीपक और मिट्टी की दिए,
  • तेल, शुद्ध घी और रुई की बत्तियां
  • तांबे या पीतल का कलश, एक पानी वाला नारियल
  • चांदी के लक्ष्मी गणेश स्वरुप के सिक्के
  • साफ आटा, लाल या पीले रंग का कपड़ा आसन के लिए। 
  • मंदिर लगाने के लिए चौकी और पूजा के लिए थाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali puja 2020 Know the date of Diwali Lakshmi Pujan subh muhurat Puja Vidhan samagri list
दिवाली 2020 - फोटो : social media

पूजा विधि
सबसे पहले चौकी को साफ कर लें, उसके बाद उस पर लाल कपड़ा बिछाएं और लक्ष्मी, गणेश एवं सरस्वती जी को स्थापित करें। पूजा के लोटे में जल भरकर उसमें गंगाजल मिलाएं। उस जल को प्रतिमाओं पर छिड़के साथ में पूरे घर में भी जल से छींटे मारे। हाथ में जल लेकर पूजा का संकल्प करें। 

विज्ञापन
Diwali puja 2020 Know the date of Diwali Lakshmi Pujan subh muhurat Puja Vidhan samagri list
घरों में हुआ लक्ष्मी गणेश का पूजन

संकल्प करने के पश्चात दायें हाथ में अक्षत, फूल, जल और एक रुपए का सिक्का लेकर संकल्प करें कि मैं (...नाम...) व्यक्ति स्थान व समय पर मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती जी की पूजा करने जा रहा/रही हूं, जिससे मुझे शास्त्रोक्त फल प्राप्त हो। उसके बाद पूजा आरंभ कर दें। लक्ष्मी जी के निकट ही चावलों की ढेरी पर कलश में जल भरकर स्थापित करें। कलश पर घी और सिंदूर मिलाकर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed