फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: धनतेरस की शाम के समय पढ़ें ये मंत्र, पैसों से भरा रहेगा आपका घर

Fri, 13 Nov 2020 11:12 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 13 Nov 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2020 Chant kuber mantras on Dhanteras the house is full of wealth
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक मास के कृष्ण की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को है । पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्रमंथन के समय भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ये देवों के चिकित्सक हैं इसलिए इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने से आरोग्यता मिलती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का भी प्रावधान है। इससे साल भर घर धन-धान्य से भरा रहता है। धनतेरस पर पांचमुखी दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा कुछ उपाय और मंत्रो को जाप से आप धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। 



 

Dhanteras 2020 Chant kuber mantras on Dhanteras the house is full of wealth
धनतेरस पर भगवान कुबेर के मंत्रों का उच्चारण करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

धनतेरस के दिन कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। क्योंकि इनकी पूजा करने से स्थाई धन की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन शाम को पूजा करते समय भगवान के समक्ष कुबेर मंत्र का जाप 11 बार करें, इससे आपकी धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 
'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।' 

Dhanteras 2020 Chant kuber mantras on Dhanteras the house is full of wealth
माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करते हुए मंत्र जपें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

धनतेरस के दिन कुबेर एवं माता लक्ष्मी का पूरे विधि-विधान के साथ पंचोपचार पूजन करें। पूजन करते समय ऊँ कुबेराय नम: मंत्र का उच्चारण करें। उसके बाद सिंदूर में घी मिलाकर तिजोरी या फिर धन रखने की अलमारी के दरवाजे पर स्वास्तिक का चिह्म बनाएं। पूजा के बाद इसं मंत्र का जाप करें। 

ऊं कुबेर त्वं धनाधीश गृहे ते कमला स्थिता।
तां देवीं प्रेषयाशु त्वं मद्गृहे ते नमो नम:।। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2020 Chant kuber mantras on Dhanteras the house is full of wealth
धनतेरस 2020 प्रतीकात्मक तस्वीर

धनतेरस पर सूर्यास्त के बाद आटे के 13 दीपक बनाएं, उसमें कच्चे सूत की बाती बनाकर डालें और गाय का घी डालकर प्रज्वलित करें। सभी दीपकों पर सिंदूर से तिलक करें और मुख्य द्वार के दोनों ओर 6-6 दीपक रखें। बचे हुए एक दीपक को तुलसी के पौधे में जलाकर रख दें। इससे आपके घर में संपन्नता बनी रहेगी। किसी प्रकार से धन की कोई कमी नहीं रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed