फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय, अशुभ प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

Mon, 30 Nov 2020 04:36 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 30 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2020 do these remedies after Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्रों में ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ कार्यों को करने के नियम बताए गए हैं। आज उपछाया चंद्र ग्रहण लगा है, जिसका समापन शाम 5 बजकर 22 मिनट पर बताया जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगा है। ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई कार्य वर्जित होते हैं। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण समाप्ति के बाद कुछ कार्यों को जरूर करना चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं-  

chandra grahan 2020 do these remedies after Lunar Eclipse
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं की शुद्धि होनी आवश्यक है। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण खत्म होने के बाद करें स्नान 

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं की शुद्धि होनी आवश्यक है। ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए स्नान करना चाहिए। शुद्ध जल से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव शून्य हो जाएगा। वहीं जब शुद्धि की प्रक्रिया पूरी कर लें तब जाकर कुछ अन्य कार्य करें।

chandra grahan 2020 do these remedies after Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : Pixabay
ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें

ग्रहण लगने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में घर का शुद्धिकरण भी ग्रहण के पश्चात् अवश्य करना चाहिए। पूरे घर में गंगा जल झिड़कें। घर में पोछा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2020 do these remedies after Lunar Eclipse
ग्रहण के बाद घर के मंदिर को करें शुद्ध  - फोटो : social media
ग्रहण के बाद घर के मंदिर को करें शुद्ध 

ग्रहण के बाद घर के मंदिर में गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करें। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी गंगा जल से शुद्ध करें और इसके बाद ही पूजा करें। ऐसा करने से घर के मंदिर में व्याप्त ग्रहण की नकारात्मक छाया नष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन
chandra grahan 2020 do these remedies after Lunar Eclipse
ग्रहण के पश्चात ही भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के बाद करें भोजन

ग्रहण के पश्चात ही भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए। यदि भोजन ग्रहण के दौरान बना हुआ है तो उसमें पहले तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध करें। बच्चों-बुजुर्गों और रोगियों पर सूतक का प्रभाव मान्य नहीं होता है। इसलिए उन्हें समय पर भोजन खिला देना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed