फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti in Hindi: अपने जीवन के इन 5 रहस्यों का जिक्र किसी से न करें

Mon, 07 Sep 2020 05:39 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
always remember to share these five things to anyone
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र आचार्य चाणक्य के द्वारा रचित नीति ग्रंथ है। संस्कृत साहित्य में चाणक्य नीति का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इस ग्रंथ में मनुष्य जीवन को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए हैं। इन्हीं सूत्रों में चाणक्य ने यह भी बताया गया है कि मनुष्य को अपने जीवन के 5 रहस्यों को किसी से साझा नहीं करना चाहिए, वरना आपको इसका भारी नुकसाना उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये पांच रहस्य कौन-कौन से हैं...

always remember to share these five things to anyone
किसी से साझा न करें अपने दुख दर्द - फोटो : amar ujala

किसी से साझा न करें अपने दुख दर्द
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी को अपना दुख दर्द नहीं बताना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक यदि आप किसी को दुख दर्द बताएंगे तो वह व्यक्ति आपके प्रति सहानुभूति दिखाएगा। लेकिन जैसे ही वह आपसे दूर जाएगा तो वह समाज में आपका उपहास उड़ाएगा।

always remember to share these five things to anyone
किसी से प्रेम संबंध की बातों को साझा न करें - फोटो : Pixabay

किसी से प्रेम संबंध की बातों को साझा न करें
चाणक्य नीति में यह कहा गया है अपने प्रेम संबंध का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। यह राज अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। चाणक्य के अनुसार अगर आप किसी व्यक्ति को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताते हैं तो यह भविष्य में आपे लिए घातक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
always remember to share these five things to anyone
काला धन - फोटो : www.pexels.com

धन के विषय में न करें किसी से जिक्र
चाणक्य नीति के अनुसार धन से जुड़े मामलों को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि धन के विषय में स्वयं ही विचार करें और निर्णय लें। पैसों से जुड़े मामले संवेदनशील होते हैं और इसमें अच्छे अच्छों का ईमान डोल जाता है।

विज्ञापन
always remember to share these five things to anyone
दांपत्य जीवन की बातों को अपने तक ही रखें सीमित - फोटो : सोशल मीडिया

दांपत्य जीवन की बातों को अपने तक ही रखें सीमित
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कभी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है। ऐसी स्थिति में अपने दांपत्य जीवन की बातों को किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से समाज में आपका उपहास होता है। लोग आपके या फिर आपके जीवन साथी के चरित्र पर सवाल उठाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed