आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ विद्वान थे। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में जीवन के हर पहलू को लेकर अनमोल बातें बताई हैं। चाणक्य ने धन और व्यापार से संबंधित बातें भी बताई हैं, आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातों को गुप्त रखना ही सही होता है। व्यापार या पैसे से जुड़ी बातें हर किसी के सामने नहीं करनी चाहिए इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए व्यापार से जुड़ी बातों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनके सामने भूलकर भी व्यापार से जुड़ी कोई बात नहीं बतानी चाहिए।
Chanakya Niti: इन लोगों को न बताएं व्यापार या पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालची स्त्री या लालची व्यक्ति के सामने किसी भी प्रकार से धन या व्यापार से जुड़ी बातें न करें। ऐसे लोग लालच में आकर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। इससे आपको व्यापार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी ऐसे लोगों के सामने व्यापार और धन की बात न करें।
जो व्यक्ति व्यापार में आपका प्रतियोगी है। उसके सामने व्यापार से जुड़ी गुप्त बातें या व्यापार को लेकर बनाई गई अपनी योजनाएं न बताएं। वह व्यक्ति आपकी इन बातों का लाभ उठा सकता है। इसलिए व्यापारिक रिश्तों को केवल एक सीमा तक सीमित रखें। अगर आप अपने प्रतिद्वंदी के सामने व्यापार से जुड़ी बातें करते हैं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ता है।
कुछ लोग बहुत सीधे होते हैं या कहें की बहुत भोले होते हैं। ऐसे लोगों से धूर्त लोग आसानी से अपना काम निकलवा लेते हैं। इसलिए अगर आपका कोई दोस्त बहुत भोला है तो उससे धन या व्यापार के बारें में बातें न करें। इससे कोई आपका भेद ले सकता है जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है।
ईर्ष्या करने वाले लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे। इसलिए अगर आपको पता है कि कोई व्यक्ति आपसे ईर्ष्या करता है, तो उसके सामने कोई भी व्यापार से जुड़ी बात न करें। समय पड़ने पर ऐसे व्यक्ति किसी का अहित करने से नहीं कतराते हैं। जिसके कारण आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है।