फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malmass 2020: अधिक मास में ये पांच उपाय करने से होंगी आपकी मनोकामनाएं पूरी

Fri, 25 Sep 2020 07:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 25 Sep 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Malmass 2020 Do these upay to please Lord Vishnu
अधिक मास 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

अधिक मास को पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। इस माह के स्वामी भगवान विष्णु हैं। इसलिए अधिक मास में उनकी विशेष रूप से आराधना की जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस मास में जो भगवान विष्णु का पूजन करता है उसे कई गुना फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने जगत के पालनहार से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

Malmass 2020 Do these upay to please Lord Vishnu
मलमास 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

पुरुषोत्तम मास में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके बाद विधि पूर्वक गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। अगर ये उपाय सुहागिन महिलाएं करती हैं तो उनके पति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनके सुहाग की उम्र लंबी होती है। 

Malmass 2020 Do these upay to please Lord Vishnu
अधिक मास 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

मलमास में तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए। सुबह-शाम तुलसी के पौधे में गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके बाद ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malmass 2020 Do these upay to please Lord Vishnu
अधिकमास 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

अधिक मास में नियमित रूप से भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए। जगत के पालनहार का आशीर्वाद पाने के लिए पुरुषोत्तम मास में उन्हें गुरुवार के दिन सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Malmass 2020 Do these upay to please Lord Vishnu
अधिक मास 2020 - फोटो : Social media

पुरुषोत्तम मास में पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं जरूरतमंदों को दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से जातक के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed