फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Ashtami Ke Upay: महाष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय, हर मनोकामना पूरी करेंगी मां दुर्गा

Wed, 29 Mar 2023 12:43 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Mar 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami Ke Upay Remedies To Do On Durga Ashtami To Fulfill Every Wishes In Hindi
Maha Ashtami Ke Upay: महाअष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

Chaitra Navratri 2023 Durga Ashtami Upay: इस समय मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि चल रहा है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी के रूप में जाना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस साल 29 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन जप, अनुष्ठान व पूजा पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही सभी तरह की बीमारी से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा जीवन में तरक्की के लिए इस दिन कुछ विशेष भी करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...



Kumbh Rashi Women Nature: स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं कुंभ राशि की महिलाएं, जानें इनका व्यक्तित्व और गुण 

Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami Ke Upay Remedies To Do On Durga Ashtami To Fulfill Every Wishes In Hindi
Maha Ashtami Ke Upay: महाअष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
इस उपाय से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब के फूल की माला जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां अंबे आपके सभी कष्टों को दूर करके मनोकामना पूरी करेंगी।
Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami Ke Upay Remedies To Do On Durga Ashtami To Fulfill Every Wishes In Hindi
Maha Ashtami Ke Upay: महाअष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

मां को अर्पित करें ये चीजें
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां अंबे को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता रानी जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

Mahashtami 2023: महाअष्टमी पर 700 साल बाद बनेगा ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami Ke Upay Remedies To Do On Durga Ashtami To Fulfill Every Wishes In Hindi
Maha Ashtami Ke Upay: महाअष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

कन्याओं को दें ये चीजें
महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोजन कराने के बाद उनकी जरूरत की कोई भी लाल रंग की चीज भेंट करें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा आप पर बनी रहती है।

Budh Gochar 2023: नवरात्रि के बाद चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, खूब होगा धन लाभ 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami Ke Upay Remedies To Do On Durga Ashtami To Fulfill Every Wishes In Hindi
Maha Ashtami Ke Upay: महाअष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

तुलसी के पास जलाएं नौ दीपक
चैत्र नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दीपक जलाएं। इसके बाद उनकी परिक्रमा भी करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed