Budh Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन के साथ ही देश और दुनिया पर भी देखने को मिलता है। नवरात्रि के बाद ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध देव मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह 31 मार्च को मंगल की राशि मेष में दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 7 जून 2023 तक रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी तो कुछ राशियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो बुध के गोचर से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत भी चमक सकती है। इस दौरान कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं बुध का गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा...
Budh Gochar 2023: नवरात्रि के बाद चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, खूब होगा धन लाभ
मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि में हो रहा है। ऐसे में इस दौरान आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। लेकिन किसी भी मामले में, अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें वरना कार्यस्थल पर किसी के साथ बहस हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। साथ ही अच्छा इंक्रीमेंट भी सकता है।
बुध का गोचर मिथुन राशि वालों को वित्तीय लाभ देने जा रहा है। इस समय नौकरी में पदोन्नति की खबर भी आपके पास आ सकती है। साथ ही आय बढ़ सकती है। वहीं जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें वांछित परिणाम मिल सकता है।
कर्क राशि
इस दौरान कर्क राशि के जातक अपने काम के साथ वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। जो लोग मीडिया, फिल्म उद्योग या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें प्रसिद्धि मिल सकती है। मां के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करके व्यवसाय में मुनाफा कमा सकते हैं।
सिंह राशि
इस दौरान सिंह राशि वाले अपने करियर में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका धन संचय भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और राम नवमी की तिथि