फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashtami 2023: महाष्टमी पर 700 साल बाद बना ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Wed, 29 Mar 2023 12:44 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Mar 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Mahashtami shubh yog after 700 years these zodiac sign will be lucky
Chaitra Navratri Shubh Yog - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri Shubh Yog: ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि बेहद खास है, क्योंकि महाअष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि ये शुभ संयोग 700 साल बाद बनने जा रहा है। दरअसल, गुरु इस समय अपनी राशि मीन में विराजमान हैं और 28 मार्च से मीन राशि में ही अस्त होंगे। इसके बाद मेष राशि में बुध का गोचर होने जा रहा है। वहीं सूर्य मीन राशि और शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं। इसके अलावा शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। इस तरह से महाअष्टमी के दिन 6 बड़े ग्रह चार राशियों में विराजमान होंगे, जिसके प्रभाव से महासंयोग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में इन महायोगों के निर्माण से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं इस दौरान कौन सी राशियां भाग्यशाली होंगी...  



Budh Gochar 2023: नवरात्रि के बाद चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, खूब होगा धन लाभ 

Chaitra Navratri 2023 Mahashtami shubh yog after 700 years these zodiac sign will be lucky
Chaitra Navratri Shubh Yog - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस दौरान भाग्यशाली साबित होंगे। इस दौरान इस राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है।

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, तो जान लें ये जरूरी नियम 

Chaitra Navratri 2023 Mahashtami shubh yog after 700 years these zodiac sign will be lucky
Chaitra Navratri Shubh Yog - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
महाअष्टमी के दिन बन रहे हंस और मालव्य राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Mahashtami shubh yog after 700 years these zodiac sign will be lucky
Chaitra Navratri Shubh Yog - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ होगा। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही शानदार समय रहने वाला है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। साथ ही बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है।

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और राम नवमी की तिथि 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Mahashtami shubh yog after 700 years these zodiac sign will be lucky
Chaitra Navratri Shubh Yog - फोटो : अमर उजाला

मीन
मीन राशि के जातक इस दौरान समाज में मान सम्मान प्राप्त करेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय उत्तम है। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed