फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwin Vinayak Chaturthi 2022: अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 29 Sep 2022 10:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 29 Sep 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
Ashwin Vinayak Chaturthi 2022 Date Puja Muhurat Shubh Yoga Navratri Importance
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

Ashwin Vinayak Chaturthi 2022 Date and Time: आज यानी 29 सितंबर को आश्विन माह की विनायक चतुर्थी व्रत है। विनायक चतुर्थी के साथ ही आज  नवरात्रि का चौथा दिन भी है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। ऐसे में आज के दिन व्रत रख कर विधि-विधान से पूजा करने से मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होगी। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी का ये पर्व बेहद ही महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान श्री गणेश सभी कष्टों और दुखों को दूर करने वाले माने जाते हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद हम कोई भी कार्य करें, तो वो बिना किसी विघ्न बाधा के पूरे हो जाते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं विनायक चतुर्थी व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में... 



Maa Kushmanda Puja: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए संपूर्ण विधि और मंत्र

Ashwin Vinayak Chaturthi 2022 Date Puja Muhurat Shubh Yoga Navratri Importance
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

विनायक चतुर्थी तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 सितंबर दिन बुधवार को देर रात 01 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर आज यानी 29 सितंबर को देर रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। ऐसे में भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी व्रत आज रखा जा रहा है। 

Ashwin Vinayak Chaturthi 2022 Date Puja Muhurat Shubh Yoga Navratri Importance
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 सितंबर को विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक है। ऐसे में आज के सिन आपको गणेश जी की पूजा के लिए दो घंटे से अधिक का समय प्राप्त होगा। 


Maa Kushmanda Aarti: नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की इस आरती से पूरी होंगी सभी मुरादें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwin Vinayak Chaturthi 2022 Date Puja Muhurat Shubh Yoga Navratri Importance
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : istock

विनायक चतुर्थी पूजा विधि
विनायक चतुर्थी के दिन प्रातः स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और गणेश जी के सामने प्रार्थना करते हुए पूजन का संकल्प लें। गणेश जी की मूर्ति एक चौकी पर स्थापित करें और उनका जलाभिषेक करें। बप्पा को चंदन का तिलक लगाएं, वस्त्र, कुमकुम, धूप, दीप, लाल फूल अक्षत, पान, सुपारी आदि अर्पित करें।

विज्ञापन
Ashwin Vinayak Chaturthi 2022 Date Puja Muhurat Shubh Yoga Navratri Importance
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : istock

भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा घास बेहद पसंद है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं और दूर्वा जरूर चढ़ाएं। कहा जाता है कि गणेश जी को सिंदूर बेहद प्रिय है, इसलिए विनायक चतुर्थी के दिन पूजा करते समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं। 

Swapan Shastra: क्या आप भी सपने में देखते हैं खुद की शादी? जानिए ये किस घटना की ओर करता है इशारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed