फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2022 4th Day Maa Kushmanda Aarti Lyrics and mantra in hindi

Maa Kushmanda Aarti: नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की इस आरती से पूरी होंगी सभी मुरादें

Thu, 29 Sep 2022 10:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 29 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

Maa Kushmanda Aarti: आज यानी 29 सितंबर को नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा आराधना की जाती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 4th Day Maa Kushmanda Aarti Lyrics and mantra in hindi
चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा - फोटो : amar ujala

विस्तार

Maa Kushmanda Aarti: आज यानी 29 सितंबर को नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां कूष्माण्डा की साधना-आराधना करने से माता अपने भक्तों को असाध्य से असाध्य रोगों से मुक्ति और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। देवी कूष्मांडा रिद्धि-सिद्धि को देने वाली मां है। मां दुर्गा का ये स्वरूप अपने भक्त को आर्थिक ऊंचाईयों पर ले जाने में निरन्तर सहयोग करने वाला है। इस मां के आशीर्वाद से आर्थिक स्थितियां मजबूत होती हैं। साथ ही घर से दरिद्रता दूर होती है। देवी कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं इसलिए यह अष्टभुजा देवी भी कहलाती हैं। आज पूजा के साथ मां कूष्मांडा की आरती करने और मंत्र जपने से सुखों की प्राप्ति होती है। मां कूष्मांडा की आरती और मंत्र इस प्रकार है... 

विज्ञापन


Ashwin Vinayak Chaturthi 2022: अश्विन माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन


मां कूष्मांडा का मंत्र
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।

मां कूष्मांडा की आरती 

कूष्मांडा जय जग सुखदानी।
मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।
शाकंबरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे ।
भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।
सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

माँ के मन में ममता भारी।
क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।
दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।
मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।
भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

Swapan Shastra: क्या आप भी सपने में देखते हैं खुद की शादी? जानिए ये किस घटना की ओर करता है इशारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed